अगर आपके पास इस नवजात बच्ची के बारे में कोई जानकारी है तो इस हेल्पनंबर पर कॉल करें या दी गई आईडी पर मेल करें।
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी नवप्रीत कौर के मुताबिक, नवजात बच्ची को फेंकने वाले अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नजदीकी पुलिस थाने मे केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि अगर किसी को बच्ची के परिजनों से संबधित जानकारी मिलती है तो तुरंत 8427998327, 9915466455 नंबर पर सूचना दें।
उन्होंने बताया कि 15 दिन में बच्ची के परिजनों का पता न लगने पर उसे गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा dcpomohali@gmail.com संपर्क कर सकते हैं।
गौरतलब है कि लालडू के निकट साधांपुर-सरसीनी संपर्क मार्ग पर वीरवार सुबह यह बच्ची सड़क के किनारे खेतों में मिली थी। बच्ची सिर्फ एक दिन की लग रही है। जिसे इतनी ठंड में कोई बिना कपड़ों के फेंक गया।
उक्त बच्ची को पहले सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया। जहां से उसे जीएमसीएच, चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां पहले उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब उपचार के बाद सुधार हो रहा है।