सेना की ड्रेस पहनना और बेचना गैरकानूनी होगा। पठानकोट आतंकी हमले के चलते भारतीय सेना ने यह फरमान जारी किया है। सेना का कहना है कि सतर्कता से आतंकी हमलों को रोका जा सकता है। इसके लिए हम सभी को थोड़ी सी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
गाइडलाइंस के मुताबिक लोगों को आर्मी ड्रेस पहनना और बेचना गैरकानूनी है। कोई दुकानदार आर्मी यूनिफार्म व हथियार नहीं बेच सकता। यदि कोई दुकानदार व ट्रेडर्स इस तरह के सामान बेचने के लिए इच्छुक है तो उसे स्थानीय मिलेट्री अथॉरिटी को यूनिट व कैंन्टोमेंट एरिया में अपनी शॉप खोलने के लिए परमिशन लेनी पड़ेगी।
सेना की ओर से आर्म्ड फोर्सेज के कर्मचारियों के रिश्तेदारों व एक्ससर्विस मैन से अपील की गई है कि वे भी आर्मी की वर्दी न पहनें। प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीज, पुलिस और दूसरी सेंट्रल फोर्सेज से भी कहा गया है की है कि वे सेना की तरह दिखने वाली ड्रेस न पहनें।
इसी तरह की अपील युवाओं से भी की गई है कि वे इस बारे में सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाएं। भारतीय सेना समय-समय पर आतंकी घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करती रही है। इसके लिए स्पेशल ड्राइव भी चलाई गई थी। इसमें मुख्य रूप से सद्भावना, जागरूक हिंदुस्तानी और हौसले बुलंद शामिल हैं।