फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने आवास पर पहुंचे नायब सैनी, पत्नी के साथ की पूजा अर्चना

Fri, 15 Mar 2024 07:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ आवास में पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार तरीके से स्वागत किया। 
विज्ञापन
पत्नी के साथ पूजा अर्चना करते सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार कुरुक्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी का भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की निरंतर सेवा करने की प्रार्थना भी की।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मन की बात को साझा किया और परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। मुख्यमंत्री यहां करीब आधा घंटा तक रहे, जिस दौरान बंद कमरे में मंत्रणा भी की। इस मंत्रणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, कर्णदेव कंबोज, कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर, पिहोवा विधायक संदीप सिंह, डॉ. पवन सैनी, धर्मवीर मिर्जापुर समेत 14 लोग मौजूद रहे। 

हालांकि मंत्रणा किस विषय पर की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन चर्चा है कि लोकसभा चुनाव व कुरुक्षेत्र लोकसभा के पार्टी के संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया तो वहीं बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे उमरी चौक पहुंचे। जहां उन्होंने संत रविदास स्मारक के लिए भूमि पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें