फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला पहुंचे सिद्धू: अश्वनी सेखड़ी को घोषित किया उम्मीदवार, मजीठिया पर साधा निशाना, कहा- गिरफ्तारी तक चुप नहीं बैठूंगा

Sun, 26 Dec 2021 09:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को बटाला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि गिरफ्तारी तक मैं चुप नहीं बैठूंगा। वहीं सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से बहस करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को बटाला पहुंचे। बटाला में सिद्धू ने कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी के पक्ष में एक रैली की। सिद्धू ने रैली में सेखड़ी की खूब वाहवाही की। रैली के दौरान सिद्धू ने पंजाब मॉडल की बात को दोहराया और कहा कि बटाला से अश्वनी सेखड़ी ही कांग्रेस के आागमी उम्मीदवार होंगे। 

विज्ञापन


पैराशूट उम्मीदवार नहीं आने दूंगा। सेखड़ी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस का एक पक्ष रहा है कि जो उम्मीदार पिछले लंबे समय से अपने चुनाव क्षेत्र में काम कर रहा है, वह उसी चुनाव हलके से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। सिद्ध ने आगे कहा कि किसान और किसानी का सत्कार करते हैं। 

पंजाब सरकार दालों और तेल बीज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देगी। बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि वह अपने स्टैंड पर अड़े थे तभी डीजीपी को बदला गया और मजीठिया पर मामला दर्ज हो सका है। अब कानून अपना काम कर रहा है और आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


बटाला में नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया पर तंज कसा और कहा कि बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी तक मैं चुप नहीं बैठूंगा। सिद्धू ने अश्वनी सेखड़ी को भी बटाला में ही स्थापित करने का वादा किया। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि वह केजरीवाल को बहस के लिए चुनौती देते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें