फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू: कहा- हमें दिल्ली मॉडल की जरूरत नहीं, पंजाब अपने आप में ही मॉडल होगा

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को उन्होंने पंजाब के मोगा में कहा कि पंजाब विधानसभा के आगामी सत्र में केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा और पंजाब अपने कानून बनाएगा। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषणा की है कि बिजली समझौते और कृषि कानूनों को अगले विधानसभा सत्र में रद्द कर दिया जाएगा। सिद्धू गुरुवार को मोगा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सिद्धू ने कहा कि पंजाब को दिल्ली मॉडल की जरूरत नहीं है। पंजाब अपने आप में ही एक मॉडल होगा। इसी तरह पंजाब अपने कानून खुद बनाने में सक्षम है, इसलिए पंजाब को केंद्र द्वारा थोपे जा रहे कानूनों की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर पर न बैठें बल्कि लोगों की सोच का पंजाब बनाने के लिए बाहर आएं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल द्वारा दिए गए 13 सूत्रीय कार्यक्रम को उन्होंने एक और नया लॉलीपॉप बताया। इस मौके पर मोगा के विधायक डॉ. हरजोत कमल, बाघापुराना के विधायक दर्शन सिंह बराड़, धर्मकोट के विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, पूर्व मंत्री मालती थापर, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल और मोगा नगर निगम की मेयर नितिका भल्ला मौजूद रहीं।   

रुपिंदरपाल सिंह के घर पहुंचे सिद्धू
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मैच में रुपिंदर ने एक गोल दागा और टोक्यो ओलंपिक में कुल चार गोल दागकर पदक दिलाने में अहम योगदान दिया है। फरीदकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान पवन गोयल व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के साथ रुपिंदरपाल के घर बधाई देने पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें