मंत्री को बदल सरकार ने संसाधनों की चोरी कबूली, सीबीआई जांच हो
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि खनन मंत्री को बदलकर सरकार ने खुलेआम संसाधनों की चोरी करने की बात कबूली है। क्या मंत्री को बलि का बकरा बनाया गया है। कौन इस सारे माफिया की अगुवाई कर रहा है। कौन पंजाब को सालाना 50 हजार करोड़ से ज्यादा लूटने वाले इस सिस्टम का सुपरवाइजर इन चीफ और अली बाबा है।
सिद्धू ने कहा कि यह एक खुला रहस्य है और अगर सीबीआई जांच करती है तो यह ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा। सिद्धू ने साफ शब्दों में कहा कि आप के दोनों मुख्यमंत्री संदेह के घेरे में हैं। इसलिए किसी को बलि का बकरा बनाने की बजाय सही घोड़े पर काठी डाली जाए।