फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना पर कांग्रेस का मंथन: सिद्धू ने कल शाम पांच बजे बुलाई विधायक दल की बैठक, अजय माकन व पवन खेड़ा चंडीगढ़ पहुंचे

Wed, 09 Mar 2022 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि यह फैसला किया गया है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 10 मार्च को पीपीसीसी कार्यालय सेक्टर-15 चंडीगढ़ में शाम पांच बजे होगी। सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों से अपील है कि वह इस बैठक में उपस्थित हों।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू ने विधायकों की बैठक बुलाकर सबको हैरत में डाल दिया। शहर के पांच सितारा होटल में हुई इस बैठक में उनके साथ पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। हालांकि इस बैठक से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गैरहाजिर रहे। 

विज्ञापन


खास बात यह भी रही है कि बैठक में नवजोत सिद्धू समेत पार्टी के अधिकांश विधायकों के भविष्य का फैसला 10 मार्च को मतगणना में होना है। यानी बुधवार को हुई बैठक में कोई नेता या विधायक नई रणनीति तय करने की स्थिति में भी नहीं था। बैठक में सीनियर कांग्रेस नेता कृष्णा अलावरु, अजय माकन, पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार गुरुवार को आने वाले चुनाव नतीजों के बारे में चर्चा हुई और जीत हासिल करने में सक्षम विधायकों-नेताओं के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। पता चला है कि ऐसे नेताओं और विधायकों पर पार्टी खासतौर पर नजर रख रही है, ताकि वह मतगणना के बाद बदले किसी समीकरण के कारण टूटकर अन्य दलों में न चले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने बैठक के बाद शाम को ट्वीट कर, चुनाव जीतने वाले पार्टी विधायकों की एक बैठक गुरुवार 10 मार्च को पंजाब कांग्रेस भवन में शाम 5 बजे बुलाने का एलान भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में मौजूद नेताओं ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस बहुमत हासिल करके फिर से सत्ता में लौटेगी। हालांकि इन नेताओं ने एग्जिट पोल सर्वे में आम आदमी पार्टी को मिल रहे बहुमत और कांग्रेस की हालत काफी कमजोर दिखाए जाने पर चिंता जाहिर की है, जो सार्वजनिक तौर पर इन सर्वेक्षणों को गलत करार दे रहे हैं। 

इस बैठक में एग्जिट पोल सर्वेक्षणों पर भी चर्चा हुई और इन्हें ध्यान में रखते हुए जोड़तोड़ की संभावित स्थितियों में निपटने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी नेता त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में विधायकों के दल-बदल को लेकर चिंतित भी दिखाई दिए। माना जा रहा है कि इसी चिंता के मद्देनजर प्रदेश प्रधान ने गुरुवार को मतगणना के तुरंत बाद कांग्रेस के जीतकर आने वाले सभी विधायकों की बैठक बुला ली है और यह कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि नए विधायकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

कांग्रेस दोबारा सत्ता में आ रही है: हरीश चौधरी
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को किसी पार्टी से गठजोड़ करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करके दोबारा सत्ता में आ रही है लेकिन सत्ता की कमान कौन संभालेगा, इसका फैसला कल ही होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें