फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान को बधाई: नवजोत सिद्धू ने पंजाब के नए सीएम को दी शुभकामनाएं, कहा-उम्मीदों के पहाड़ संग नई शुरुआत

Thu, 17 Mar 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़

सार

इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीट जीतकर इतिहास रचा था। वहीं कांग्रेस को केवल 18 सीटें ही मिली थीं। इसके बाद बुधवार को नवजोत सिद्धू ने पार्टी प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने पंजाब के नए सीएम भगवंत मान को बधाई दी है। एक ट्वीट में सिद्धू ने कहा कि सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता... भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की। 

 
विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव में पार्टी की शर्मनाक हार के बाद बुधवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक लाइन का इस्तीफा पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को भेजा था। इससे पहले मंगलवार को चुनाव में मिली करारी हार के कारण तलाशते हुए सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी पक्षों को सुना गया था। पंजाब के मामले में ज्यादातर नेताओं ने पार्टी की अंदरूनी कलह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत चन्नी और पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के बीच सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी को जिम्मेदार ठहराया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, बलबीर सिंह सिद्धू, सांसद रवनीत बिट्टू और गुरजीत औजला हार के लिए सीधे तौर पर सिद्धू को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। 

पिछले साल 18 जुलाई को बने थे प्रधान

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की कमान 18 जुलाई, 2021 को संभाली थी। 2017 में सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले 2016 में सिद्धू ने लुधियाना के बैंस ब्रदर्स के साथ आवाज-ए-पंजाब पार्टी का गठन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस पार्टी को छोड़ दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें