फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज ने दी जान, पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, प्रोफेसर पति गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (चंडीगढ़)

सार

महिला खिलाड़ी का पति सचिन चहल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है। भावना की शादी उससे नवंबर 2022 में हुई थी। आरोप के मुताबिक, सचिन शादी से खुश नहीं था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार और चंडीगढ़ में फ्लैट दिलवाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता महिला खिलाड़ी ने शुक्रवार रात नयागांव के दशमेश नगर स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भावना (27) के रूप में हुई। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात छुपाते हुए महिला खिलाड़ी के परिजनों को हार्ट अटैक से मौत की बात कही। मौके पर पहुंचे खिलाड़ी के पिता प्रकाश चंद्र ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी कि पति और ससुराल वालों के उकासाने पर बेटी ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सचिन चहल निवासी जींद (हरियाणा) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला खिलाड़ी का पति सचिन चहल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है। भावना की शादी उससे नवंबर 2022 में हुई थी। आरोप के मुताबिक, सचिन शादी से खुश नहीं था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार और चंडीगढ़ में फ्लैट दिलवाने का दबाव बना रहा था। प्रकाश चंद्र ने बताया कि उनकी बेटी जब भी अपनी मां से बात करती थी तो बताती थी कि सचिन उससे छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता है। 13 फरवरी को भावना की अपनी छोटी बहन से बात हुई थी तो उसने बताया था कि उसकी सास और ननद उसको ताने मारते हैं। 17 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे सचिन का फोन आया कि भावना दरवाजा नहीं खोल रही। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो देखा कि भावना बिस्तर पर मृत पड़ी है। सचिन ने बताया कि उसको लगता है कि भावना को हार्ट अटैक आया है लेकिन जब प्रकाश चंद्र मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि हार्ट अटैक नहीं आया बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


नौकरी के लिए टेस्ट की तैयारी कर रही थी भावना
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भावना तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर तक गोल्ड मेडल विजेता थी। उसने पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की हुई थी। फिलहाल वह खिलाड़ी कोटे से नौकरी पाने के लिए होने वाले टेस्ट की तैयारी कर रही थी।

अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि मृतका ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। - हरिंदर सिंह मान, डीएसपी सिटी -1
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें