फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त ने जारी किया नानकशाही कैलेंडर

Sun, 15 Mar 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने शनिवार को संक्रांति के दिन पहली चैत्र को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय से नानकशाही कैलेंडर सम्मत 547 रिलीज कर दिया। पांच सिंह साहिबान ने एसजीपीसी को निर्देश दिया था कि वह आवश्यक ऐतिहासिक तथ्यों को ध्यान में रख इस कैलेंडर को तैयार करे।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि यह कैलेंडर सिर्फ इसी वर्ष के लिए है। अगले वर्षों के लिए जो भी नानकशाही कैलेंडर जारी होंगे, वह पांच सिंह साहिबान द्वारा घोषित 11 सदस्यों वाली कमेटी के निर्धारित नियमों के अनुसार ही तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से सिख संगतों और बुद्धिजीवियों के विचारों और सुझावों के आधार पर ही कमेटी कैलेंडर तैयार करेगी।। नानकशाही कैलेंडर में जितने भी विवाद हैं, अगले साल के कैलेंडर में हल कर लिए जाएंगे। नानकशाही कैलेंडर के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भी सभी सिख संगठनों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए सारी सिख संगत नानकशाही कैंलेडर के अनुसार ही गुरु साहिबानों के साथ संबंधित दिवसों का आयोजन करेगी। कैलेंडर का स्थायी हल कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद निकाल लिया जाएगा। नानकशाही कैलेंडर के रिलीज करने के दौरान तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह, दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह, ज्ञानी रघुबीर सिंह, ज्ञानी बलविंदर सिंह और ज्ञानी गुरमिंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

‘हमें विवाद में मत फंसाइए’
जब एसजीपीसी के अधिकारियों को यह पूछा गया कि पांच सिंह साहिबान ने तो 17 सदस्यों वाली कमेटी गठित की थी तो अब 11 सदस्यों वाली कमेटी की बात क्यों चल रही है तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। यहां तक कहा कि उन्हें इस विवाद में न फंसाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें