मानसून की दस्तक के बाद नगर निगम ने बाढ़ नियंत्रण के लिए 20 टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम में दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं, इन टीमों की निगरानी डिवीजनल ऑफिसर करेंगे। इसके अलावा निगम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है, जिस पर लोग आपातकाल की स्थिति में सूचना दे सकते हैं।
सेक्टर-15 स्थित वाटर वर्क्स व मनीमाजरा वाटर वर्क्स में कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं। सेक्टर-15 में सूचना देने के लिए 0172-2540200 व मनीमाजरा में सूचना देने के लिए 0172-2738082 नंबर जारी किया गया है। यह टीमें 1 जुलाई से 30 सितंबर तक लगातार काम करेंगी। पब्लिक हेल्थ विंग के चारों प्रभारी इन टीमों की निगरानी करेंगे। बारिश के दौरान ब्लॉकेज, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं टीम लगातार देखेंगी।
टीम इस प्रकार है
- एसडीई बलदेव दास, जेई प्रवीण : सेक्टर 1 से 7 तक
- एसडीई कवलीन, जेई अरविंद : सेक्टर 8 से 12
- एसडीई पीपी सिंह, एसडीई विश्वजीत : सेक्टर 25, धनास, मिल्क, अमन चमन, अंबेडकर कॉलोनी
- एसडीई अंग्रेज सिंह, जेई अनुराग यादव: सेक्टर 40, अटावा, बड़हेरी, बुटरेला, सेक्टर 41, 42
- एसडीई गुरुदेव पाल, जेई मोहित सैनी : मौलीजागरां, विकास नगर, दड़वा
- एसडीई जोगिंदर कुमार, जेई अजय मलिक : सेक्टर 21, 22, 23, 24
- एसडीई प्रभुजीत सिंह, जेई गौरव कंबोज : सेक्टर 27, 28, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, 2 और कॉलोनी नंबर 4
- एसडीई संजीव चौहान, जेई अनवर राही : सेक्टर 43, 44, 45 व बुड़ैल
- एसडीई जगदीश सिंह, जेई जितेंदर वालिया : इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर, किशनगढ़, मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स, व मनीमाजरा
- एसडीई योगेश अग्रवाल, जेई परमिंदर सिंह : सेक्टर-26, बापूधाम व ट्रांसपोर्ट एरिया
- एसडीई अमित शर्मा, जेई गौरव शर्मा: रामदरबार, हल्लोमाजरा, बहलाना, मक्खनमाजरा, रायपुरखुर्द
- एसडीई हरमिंदर सिंह, जेई धीरज : डड्डूमाजरा कॉलोनी, धनास गांव
- एसडीई यशपाल शर्मा, जेई अजय वर्मा : सेक्टर 46, 47, 48, 49, 50, 51
- एसडीई गुरुचरण सिंह, जेई गुरप्रीत सिंह : सेक्टर 14 से 16, खुड्डा अलीशेर, सारंगपुर
- एसडीई यशपाल गुप्ता, जेई विनोद कुमार : सेक्टर 17, 18 व 19
- एसडीई राजवीर सिंह, जेई भूपेंद्र सिंह : सेक्टर 20, 29 व 30
- एसडीई गौरव कंबोज, प्रभदीप : सेक्टर 31 व 34
- एसडीई ललित कुमार, जेई अमित कुमार : सेक्टर 35, 36, 37, 38
- एसडीई निर्मल सिंह, जेई सुनील कुमार : सेक्टर 39, 40, मलोया
- एसडीई राकेश कुमार, जेई कुलविंदर : सेक्टर 52 से 61, 63, कजहेड़ी, पलसोरा