फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की नौकरी बचाने के लिए सांसद ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ चंडीगढ़ की ओर से दिए गए पत्र का संज्ञान लेते हुए शहर की सांसद किरण खेर ने वन विभाग में कार्यरत पूर्व सैनिकों की नौकरी की सुरक्षा के लिए प्रशासक के सलाहकार को पत्र लिखा है। खेर ने कहा है कि पिछले 9 वर्षों से पूर्व सैनिक चंडीगढ़ को सुंदर बनाने में लगे हुए हैं लेकिन इनकी नौकरी की परवाह किए बगैर सभी पदों पर भर्ती की जा रही है, ये अन्याय है।
विज्ञापन

खेर ने अपने पत्र के माध्यम से वन विभाग में बतौर फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर कार्यरत पूर्व सैनिकों की नौकरी की सुरक्षा की मांग की है। वन विभाग में फॉरेस्टर और फारेस्ट गार्ड के पदों पर 9 पूर्व सैनिक लगभग पिछले 8-9 वर्षों से कार्यरत हैं और उनको नियमित करने का मामला चंडीगढ़ कैट में लंबित है और कोर्ट द्वारा नई नियमित भर्ती पर रोक लगाई गई है, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन कोर्ट के आदेशों की परवाह किए बिना इन पूर्व सैनिकों के पदों पर नई नियमित भर्ती करने जा रहा है।
प्रशासन द्वारा वन विभाग में नई 20 पदों पर भर्तियों के लिए एक टेस्ट एक अगस्त को करवाया गया जबकि पूर्व सैनिकों के नियमित करने का मामला चंडीगढ़ के कैट में लंबित है और पूर्व सैनिकों को ‘स्टेटस को’ मिला हुआ है। इस स्थिति में विभाग द्वारा भर्ती परीक्षा लिए जाने से इन पूर्व सैनिकों की नौकरियों पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ के चेयरमैन विपिन शेर सिंह ने बताया कि इन पूर्व सैनिकों की नियुक्ति पूरे रिक्रूटमेंट रूल्स के हिसाब से और विज्ञापन के द्वारा हुई, इसलिए विभाग इन सैनिकों की सेवाओं को नकार नहीं सकता और उनकी नौकरी की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने मांग रखी है कि इन सैनिकों की नौकरी की सुरक्षा करने के बाद बाकी बचे हुए पदों पर नियमित भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें