फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मैकेनिकों ने घेरा भाजपा कार्यालय, मांगा इंसाफ

Tue, 02 Sep 2014 04:37 PM IST
गोविंद परवाणा/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में मोटर मैकेनिकों ने आज भाजपा कार्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए मैकेनिकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जताया।
विज्ञापन


मैकेनिकों का आरोप है कि नगर निगम ने उन्हें बेरोजगार कर दिया है। हम लोग कई सालों से वहां पर काम कर रहे हैं। ऐसे में अचानक की गई यह कार्रवाई बिल्कुल गलत है। मैकेनिकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किसी और जगह पर उनका काम शुरू करवाने की मांग की।

बता दें कि सोमवार को मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर मकैनिकों की 164 पेटियां उठा ली थीं। यह अभियान बिजली विभाग की शिकायत पर चलाया गया है। नगर निगम के दस्ते ने मकैनिकों की उन पेटियां को उठाया जोकि बिजली की 11 केवी की लाइनों के नीचे पड़ी थीं।
विज्ञापन

नगर निगम ने चलाया था अतिक्रमण हटाओ अभियान

अभियान सोमवार सुबह 5.30 बजे संयुक्त आयुक्त सरिता मलिक की सुपरविजन में चलाया गया। इसमें इंफोर्समेंट विंग के सुपरिंटेंडेंट कश्मीरा सिंह और सभी इंस्पेक्टर रोड़ विंग के जेई बलराज और इंजीनियर विंग व 100 के करीब लेबर शामिल थे।

सोमवार को मकैनिकों की छुट्टी थी, लेकिन जब मकैनिकों को नगर निगम के अभियान का पता चला तो वे मार्केट पहुंचे और अपना सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दस्ते के सामने उनकी एक न चली।

निगम दस्ते ने 164 मैकेनिक टूल बॉक्स को जब्त कर लिया, जिन्हें अवैध रूप से सीमेंट के साथ फिक्स किया गया था। इसके अतिरिक्त मौके पर वाहनों की रिपेयर करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर, गैस टंकियां व हाईड्रोलिक जैक आदि को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने दी थी शिकायत

यूटी इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी थी कि मेकेनिकों ने अपने टूल बॉक्स को 11 केवी हाई टेंशन इलेक्ट्रिसिटी वायर के नीचे फिक्स किया है, जोकि काम के दौरान अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बन रही है। जिसके चलते अभियान चला कर इन को हटाया गया है।

वहीं विंग के एक्सईएन सुनील शर्मा का कहना कि मोटर मार्केट में बहुत सारे मेकेनिक 11 केवी लाइन के नीचे अपनी पेटियां और वेल्डिंग वाली टंकी लगा कर बैठे हैं।

उन्होंने बताया कि दो बार वेल्डिंग वाली टंकी फट कर उनकी 11 केवी की लाइन में फंस चुकी है। जिसके कारण लाइनों के कंडक्टर टूट चुके हैं। जिसके बाद इनको बिजली की लाइनों के नीचे से हटाने के लिए नगर निगम को शिकायत दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें