मंदिर में विशेष तौर पर कई प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाए जाएंगे। इसी शाम मंदिर परिसर में शाम 6 से 10 बजे तक गायक मास्टर वरुण मदान एंड पार्टी, गायक प्रदीप पुजारी एंड पार्टी, देव चंचल एंड पार्टी, गायक विजय कौड़ा एंड पार्टी, गायक विश्वास लाडला एंड पार्टी व गायक इन्द्रजीत राही एंड पार्टी श्रीराम भजनों से सभी भक्तों को झूमने पर विवश करेगी।
फिरोजपुर में भी भव्य कार्यक्रम की तैयारी
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम फिरोजपुर शहर, छावनी, बस्ती टैंकावाली व विभिन्न गांवों में बड़ी स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि गांव बजीदपुर में बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में होने वाला कार्यक्रम सीधा दिखाया जाएगा। यहां पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं लंगर का भी प्रबंध किया है।
समाजसेवी शालिंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने एक हजार झंडे बांटे हैं। एक क्विंटल लड्डू लोगों में बांटे जाएंगे। यही नहीं फिरोजपुर में 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बस्ती टैंकावाली में पांच ग्राम चांदी का सिक्का और खीर बांटी जाएगी। इसके अलावा फिरोजपुर में आजाद चौंक, बस्ती टैंकावाली, हनुमान मंदिर, नन्ना मंदिर व अन्य मंदिरों में स्क्रीन लगाकर अयोध्या का कार्यक्रम दिखाया जाएगा। पूरे फिरोजपुर को लाइटों से सजाया गया है। जगह -जगह पर लंगर की व्यवस्था की जा रही है।