फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कुत्तों का आतंक: हर घंटे में 14 लोगों को काट रहे, सात माह में आए 70 हजार से अधिक मामले

Sat, 11 Sep 2021 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ को पहले भी फटकार लगा चुका है। हाईकोर्ट ने मार्च 2020 में इस मामले में तीनों राज्यों को नगर निगम, पालिका और पंचायत स्तर पर 5-5 डॉग पांड बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़े कुत्ते के काटने के मामले। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में इन दिनों कुत्तों का आतंक बना हुआ है। यहां औसतन एक घंटे में लोगों को कुत्तों के काटने के 14 मामले आ रहे हैं। सात माह में अब तक करीब 70 हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। जालंधर में सबसे अधिक 14 हजार मामले सामने आए हैं, जिनमें 68 मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इस खुलासे के बाद पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चिंता जताई है। उन्होंने जल्द ही इस मामले को लेकर खास रणनीति बनाने की जरूरत बताई है। राज्य रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (एसआरसीपी) ने 2021 के जनवरी से जुलाई तक के कुत्तों के काटने के मामले का खुलासा किया है। एसआरसीपी की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में जुलाई तक कुल करीब 70 हजार से अधिक कुत्तों के काटने की सूचना मिली है। 


एसआरसीपी की रिपोर्ट के आधार पर कुत्तों के काटने के सबसे ज्यादा जालंधर में मामले आए हैं, यहां जनवरी से जुलाई तक 14 हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। जिनमें से 68 मामले पुलिस तक पहुंचे हैं। इसके बाद लुधियाना में 8,000 और होशियारपुर में 5,486 कुत्ते काटने की सूचना एसआरसीपी को मिली है। एसआरसीपी अधिकारियों के अनुसार राज्य में हाल में लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


दिसंबर तक पार होगा 1 लाख का आंकड़ा
2021 में अभी पांच महीने बाकी हैं। अधिकारियों की मानें तो अभी यह आंकड़ा 1 लाख के पार होगा। पिछले साल यह संख्या एक लाख थी। 2019 में 1.34 लाख और 2018 में 1.14 लाख कुत्ते काटने की घटनाएं दर्ज की गईं थीं।

हाईकोर्ट लगा चुका है फटकार
लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ को पहले भी फटकार लगा चुका है। हाईकोर्ट ने मार्च 2020 में इस मामले में तीनों राज्यों को नगर निगम, पालिका और पंचायत स्तर पर 5-5 डॉग पांड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक राज्यों में इस पर काम नहीं किया गया है।

3 लाख से अधिक हैं लावारिस कुत्ते
एक सर्वे के अनुसार पंजाब में कुल 5.20 लाख कुत्ते हैं। इनमें 3.79 लाख कुत्ते लावारिस दर्ज किए गए हैं। 2019 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए एक कार्य दल का भी गठन किया था, लेकिन अभी तक उन आदेशों पर विभागीय अधिकारियों की तरफ से कोई अमल नहीं किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें