फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: साइबर ठगी के 33 पीड़ितों के बैंक खातों में आई 28.5 लाख रुपये की रकम, डीजीपी ने दी जानकारी

Tue, 19 Dec 2023 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी यादव ने बताया कि अब तक पंजाब में हेल्पलाइन 1930 पर वित्तीय धोखाधड़ी की 28,642 शिकायतें दर्ज की गई हैं, कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने लगभग 15.5 करोड़ रुपये की रकम को फ्रीज (डेबिट फ्रीज/ लियन फ्रीज) किया है और यह बैंकों में पड़ी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों की 33 शिकायतों का निपटारा किया और उनके बैंक खातों में फ्रीज की गई 28.5 लाख रुपये की रकम लौटा दी है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन


डीजीपी यादव ने बताया कि अब तक पंजाब में हेल्पलाइन 1930 पर वित्तीय धोखाधड़ी की 28,642 शिकायतें दर्ज की गई हैं, कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने लगभग 15.5 करोड़ रुपये की रकम को फ्रीज (डेबिट फ्रीज/ लियन फ्रीज) किया है और यह बैंकों में पड़ी है। फ्रीज की रकम की वापसी की प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए साइबर क्राइम सेल ने लोक अदालतों द्वारा सीआरपीसी की धारा 457 के अंतर्गत पीड़ितों के खातों में रिफंड की सुविधा के लिए राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के साथ संपर्क किया है।

मोहाली-लुधियाना में 21 लाख रुपये की वापसी विचाराधीन

एडीजीपी वी. नीरजा ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने 9 दिसंबर, 2023 को लोक अदालत में चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट लुधियाना की अदालत में रिफंड के लिए 1930 हेल्पलाइन पर रिपोर्ट हुईं 36 शिकायतों के मामले में आवेदन जमा करवाए थे। इनमें से 33 आवेदनों को अदालत ने स्वीकृत कर लिया और संबंधित बैंकों से पीड़ितों के खातों में कुल 28.5 लाख रुपये की राशि जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि लुधियाना में लगभग 6 लाख और मोहाली से 11 मामलों संबंधी 15 लाख की फ्रीज की रकम की वापसी के लिए और आवेदन विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें