डीसी संदीप हंस ने अमर उजाला से कहा कि उनकी ओर से एसएसपी या फिर किसी अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कोई पत्र नहीं लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले संबंध में विधायक व दुकानदारों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें एसएसपी हरमनबीर सिंह को शामिल किया जाएगा। बातचीत के माध्यम से मसला सुलझा लिया जाएगा।
दुकानदारों को डंडे मार दिए अब बातचीत कैसी: विधायक
विधायक डॉ. हरजोत कमल ने बताया डीसी संदीप हंस ने उन्हें फोन किया था कि एसएसपी के साथ दुकानदारों के समक्ष बैठक बुलाई हैं। उन्होंने बैठक में आने से साफ इंकार कर दिया। विधायक ने कहा कि एसएसपी के कहने पर पुलिस ने दुकानदारों को डंडे मार दिए, जलील कर लिया और तो और जुर्माना भी वसूल लिया। अब बातचीत का कोई तर्क बाकी नहीं है। एसएसपी को अपने किए पर अफसोस है तो वह लोगों के बीच आकर माफी मांगे। मैं ही नहीं, कोई भी दुकानदार एसएसपी के साथ बैठक में नहीं जाएगा, क्योंकि पुलिस ने धक्केशाही की सभी हदें पर कर दी हैं।