फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः बाल-बाल बच गए 'आप' विधायक, गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, एयरबैग ने बचाई जान

Sun, 16 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
दिल्ली से आप विधायक महेंद्र गोयल
विज्ञापन

सड़क हादसे में दिल्ली के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल घायल हो गए। विधायक की गाड़ी कैथल के तितरम मोड़ के निकट एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक के अलावा दिल्ली के एक काउंसलर सहित एक अन्य को चोटें आईं। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद उन्हें शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विधायक महेंद्र गोयल मूलरूप से कैथल के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि वे सुबह दिल्ली से रैली में भाग लेने के लिए चले थे। गाड़ी को चालक धर्मवीर चला रहा था। साथ में पार्टी के व्यापार सेल के उपाध्यक्ष जगदीश गोयल व काउंसलर कुलदीप सिंह भी थे। अचानक से धमाका हुआ और वह अगली सीट पर जा लगे। टक्कर होते ही गाड़ी के एयरबैग खुल गए। इस कारण ज्यादा चोट नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। 

बाद में सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग वहां आ गए। उनके साथी जगदीश व कुलदीप को भी हलकी चोट आई हैं। हालांकि महेंद्र गोयल केजरीवाल के पहुंचने के बाद रैली में भी पहुंचे और लोगों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें