फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला से बदसलूकी की, विरोध किया तो चप्पल से पीटा, मोहल्ले के प्रधान-पत्नी सहित 5 पर केस दर्ज

Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद महिला ने एमएलआर कटवाकर थाने में दी तब हुई कार्रवाई, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर जालंधर में स्वर्ण पार्क के पास महिला का दुपट्टा खींचने के बाद बदसलूकी करने और विरोध करने पर चप्पल से पिटाई मामले में पुलिस ने मोहल्ले के प्रधान, उसकी पत्नी और साथियों केस दर्ज किया है।
पुलिस ने सिविल अस्पताल से पीड़ित द्वारा कटवाई गई एमएलआर थाने में जमा करवाने के बाद कार्रवाई की। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़ित पूनम के बयान दर्ज करके रणजीत सिंह उर्फ डीसी गुरजिंदर सिंह निवासी गुरु रामदास नगर, बल्ली प्रधान, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बल्ली ने बताया कि उनका टैक्सी का काम है। उन्होंने पीड़ित महिला का कई बार राजीनामा भी करवाया, मगर राजनीतिक रंजिश के चलते उन पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ली ने कहा- उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं। उधर, स्वर्ण पार्क की रहने वाली पूनम पत्नी पप्पू शाह ने बताया कि वह लेबर का काम करती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह इलाके में रहने वाले बल्ली प्रधान के घर के नजदीक दूध देने आने वाले व्यक्ति से बात कर रही थी। इतने में रणजीत सिंह उर्फ डीसी निवासी स्वर्ण पार्क आ धमका और आते ही उसने पूनम का दुपट्टा खींच लिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। पूनम ने जब विरोध किया तो डीसी ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उसने मदद के लिए बल्ली प्रधान को आवाजें लगाई तो बल्ली प्रधान व उसकी पत्नी घर से बाहर आ गए और उसे जबरदस्ती अपने घर में ले गए। आरोप है कि बल्ली प्रधान की पत्नी के कहने पर पूनम की चप्पलों से पिटाई की। पूनम ने कहा- मुझे बल्ली प्रधान द्वारा घर में बुलाकर बेइज्जत किया गया। घटना के बाद परिवार ने पूनम को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद ये केस दर्ज किया। पूनम द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से एमएलआर दर्ज करवाई गई थी, जिसकी कॉपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में फिर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें