फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तीन सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मनमोहन सिंह होंगे आमंत्रित

Thu, 26 Aug 2021 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन सितंबर को पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। 
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब मंत्री परिषद ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के ऐतिहासिक 400वें प्रकाश पर्व के स्मरणोत्सव के लिए 15वीं पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र तीन सितंबर को बुलाने का फैसला किया। यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। 

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि 'श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हम तीन सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेंगे। मैं ऐतिहासिक सत्र को संबोधित करने के लिए विशेष गणमान्य व्यक्ति के रूप में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करूंगा।'

कर्जमाफी को मंजूरी
पंजाब कैबिनेट ने गुरुवार को अनुसूचित जाति भूमि विकास और वित्त निगम और पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास और वित्त निगम के  50,000 रुपये तक के प्रत्येक ऋण को माफ करने की मंजूरी दी है। वहीं पराली जलाने पर रोक लगाने को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार कुछ श्रेणी के उद्योगों को धान की पराली से चलने वाले बॉयलर स्थापित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजाब सरकार 50 उद्योगों को 25 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय प्रोत्साहन भी देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें