फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Vs Bittu: राहुल गांधी पर दिए बयान पर कायम हैं रवनीत बिट्टू, माफी मांगने के सवाल पर कहा-मैं क्यों मांगू

Thu, 19 Sep 2024 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

राहुल ने अमेरिका में कहा था कि पंजाब या भारत में सिखों को पगड़ी पहनने की इजाजत नहीं, कड़ा पहने की इजाजत नहीं और गुरुद्वारा साहिब जाने की इजाजत नहीं। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने उन पर टिप्पणी की थी। इसके विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए अपने बयान पर कायम हैं। कांग्रेस बिट्टू की आलोचना कर रही है। बिट्टू से राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर बिट्टू को पछतावा नहीं है। बिट्टू ने कहा कि मुझे क्यों पछतावा होना चाहिए? पंजाब में हमने अपनी कई पीढ़ियां खो दी हैं। गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया... मेरा दर्द एक सिख के तौर पर है। मैं मंत्री बाद में हूं, पहले सिख हूं। 



बिट्टू ने कहा कि अगर गुरपतवंत सिंह पन्नू राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता है तो आप क्या कहेंगे? बयान के लिए माफी मांगने की मांग पर उन्होंने कहा कि माफी तो मल्लिकार्जुन खरगे को माँगनी चाहिए। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें लगता है किराहुल गांधी ने भाषण में जो भी कहा, वो सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें