फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नीतीश खरीद फरोख्त में माहिर, लालू जोड़तोड़ में'

Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश के अहंकार एवं महत्वाकांक्षा के चलते अब बिहार विकास की बजाए विनाश के रास्ते पर चल पड़ा है। ये आरोप लगाते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता  करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह शुक्रवार को लुधियाना के सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा वर्ष 2010 में बिहार की जनता ने अपार बहुमत के साथ एनडीए को समर्थन दिया। नीतीश ने जनता के फैसले की पीठ में छुरा घोंपा। भाजपा से अलग होने के बाद किसी ने नहीं कहा था कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस्तीफा दें।

पीएम मोदी के साथ इगो प्राब्लम के कारण ही नीतीश ने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनवाया। तब दलित और महादलित के हितैषी होने की बातें की गईं। कहा कि अब महत्वाकांक्षा की होड़ में दलितों से अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन

नीतिश और लालू पर गिरिराज की तीखा वार

भाजपा पर खरीद फरोख्त को बढ़ावा देने के आरोपों पर गिरिराज ने कहा कि पार्टी ने कभी ऐसा काम नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार खुद खरीद फरोख्त में माहिर हैं।

एनडीए के कार्यकाल में उन्होंने राम बिलास पासवान के चार विधायकों से हाथ मिलाया। फिर भाजपा के दो और आरजेडी के सात विधायक तोड़े। नीतिश अब लालू प्रसाद यादव से मिल गए हैं। लालू भी जोड़तोड़ के माहिर हैं।

अब नीतीश और लालू मिलकर खरीद फरोख्त को बढ़ावा दे रहे हैं। बिहार के विस चुनाव में पैराशूट से सीएम उम्मीदवार उतारने के सवाल पर गिरीराज बोले कि सीएम उम्मीदवार कौन होगा यह पार्टी आलाकमान तय करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल केवल मुखौटा रहे

दिल्ली चुनाव में मिली हार को भाजपा के अहंकार से जोड़ कर देखने के सवाल पर गिरिराज ने कहा उनकी पार्टी सबका साथ सबका विश्वास में भरोसा रखती है। ऐसे में अहंकार का सवाल ही नहीं है।

दिल्ली चुनाव को लेकर क गई साजिश को नहीं समझ पाए। केजरीवाल तो केवल मुखौटा थे, उनके पीछे ममता, बुखारी, माया कांग्रेस से लेकर केजरीवाल तक सभी एक प्लेटफार्म पर थे।

मैक ऑटो का उद्घाटन किया मंत्री ने
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्लाडा ग्राउंड में लगी मैक ऑटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और एमएसएमई सेक्टर को अपग्रेड करने के लिए सरकार की पहल के बारे में अपडेट किया। उन्होंने उद्यमियों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें