फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, MSG की रिलीज पर क्या बोले राम रहीम?

Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की विवादित फिल्म MSG रिलीज हो ही गई। पढ़ें, फिल्म की रिलीज पर राम रहीम की प्रतिक्रिया।
विज्ञापन


फिल्म एमएसजी-द मैसेंजर की रिलीज पर नोएडा के स्पाइस मॉल पहुंचे फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने अमर उजाला संवाददाता सुशील पांडेय से कुछ ऐसे बातचीत की।
विज्ञापन

एमएसजी रिलीज हुई तो अच्छा लगा

सवाल: आपकी फिल्म रिलीज हो गई है। कैसा लग रहा है?
जवाब: अच्छा लग रहा है। लोग फिल्म देखने आ रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं।
सवाल: आपने आज से बॉलीवुड में बतौर स्टार एंट्री मारी है या कहें तो आज से आप फिल्म स्टार हो गए हैं।
जवाब: फिल्म स्टार जैसी कोई बात नहीं है। बस लोगों को अच्छे संदेश देना चाहते थे जो फिल्म के माध्यम से दिया है।
सवाल: युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?
जवाब: युवा अब बदल रहा है। इन्हें नशे की लत से हमेशा के लिए दूर हो जाना चाहिए। कई युवा नशा छोड़ रहे हैं।
सवाल: फिल्म रिलीज होने में देर हुई। क्या वजह रही?
जवाब: फिल्म रिलीज हो गई है। लिहाजा, पिछली वजह पर बात करना ठीक नहीं है।
सवाल: फिल्म बनाने की वजह क्या रही?
जवाब: दरअसल, हमारी अच्छी चीजें लोगों का पता चले। यही हमारा मकसद है। साफ सुथरे समाज का निर्माण हो, जहां किसी तरह का भेदभाव व बुराइयाें का दूर-दूर तक अता-पता नहीं हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें