फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज का फरमान, एक घंटे रोजाना जनता दरबार लगाएगी पुलिस, खुद भी सुनेंगे समस्या

Wed, 04 Dec 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ संवाद करना होगा। कार्यालय में बैठ कर पुलिस अधीक्षकों की जिला चलाने वाली प्रथा समाप्त करनी होगी। अधिकारियों को फील्ड में जाकर जिले के हालात काबू करने होंगे। इस लिहाज से जनता के साथ संवाद बहुत जरूरी है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षकों को 11 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दरबार लगा कर समस्याएं सुननी होंगी।

विज्ञापन


इन समस्याओं पर कार्रवाई करने के बाद गृह मंत्री को सूचित भी करना होगा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी जनता दरबार में आई हुई शिकायतों का रिकॉर्ड दर्ज करेंगे। उनकी रसीद शिकायतकर्ताओं को देंगे ताकि शिकायतकर्ता भविष्य में अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ले सकें।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक, डीसीपी एवं सीपी दो दिन में एक बार संबधित क्षेत्रों में स्थित कम से कम एक पुलिस थाने का अवश्य निरीक्षण करेंगे और उसका रिकॉर्ड दर्ज करेंगे। विज ने कहा कि वे हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को 1 से 3 बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई कर निवारण सुनिश्चित करेंगें। जो लोग उनके निवास स्थान अंबाला छावनी में मिलना चाहेंगे। वे प्रत्येक शनिवार व रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक मिल सकेंगे। 
विज्ञापन


अंबाला छावनी के लोग किसी भी दिन किसी भी समय आकर मिल सकते हैं। अंबाला छावनी के लोगों के लिए उनके द्वार सदैव खुले रहेंगे। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति ई मेल के माध्यम से शिकायतें भेज रहे हैं। वे केवल  anilvijcomplaints@gmail.com पर ही भेजें। अन्य किसी भी मेल पर भेजी गई शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग से संबधित शिकायतें पुलिस विभाग के पोर्टल पर हर समय पर ही भेजें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें