फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जिलों में होगा मेगा आई कैंप का आयोजन

Tue, 02 Feb 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में ‘मेगा आई कैंप’ का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत प्रदेश के सभी 21 जिलों में आंखों के शिविर लगाये जाएंगे। विज ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले इन सभी शिविरों की तिथियों की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग को सभी जिलों में लगाये जाने वाले शिविरों की तिथिवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए गये हैं। शिविर की सुविधा पहली बार प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही है, जिसमें उत्तम कोटि के लैंस, दवा, चश्में, खाना, रहना सहित अन्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

शिविरों का उद्घाटन स्थानीय मंत्री व विधायक द्वारा करवाया जाएगा। इनकी सफलता के लिए स्थानीय स्तर की समाजसेवी संस्थाओं और एनजीओ की सहायता भी ली जाएगी। इन शिविरों का आयोजन सरकारी अस्पतालों में करवाया जाएगा, जिसमें पीजीआई रोहतक और प्रदेशभर के सरकारी एवं निजी संस्थानों में कार्यरत उत्कृष्ट नेत्र रोग विशेषज्ञों की सेवा ली जाएगी।
विज्ञापन


अधिकतर शिविरों को आयोजन रविवार या छुट्टी के दिन किया जाएगा। बताया कि पानीपत व अंबाला के निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की बनाई गई आंखें खराब होने के मामले भी सामने आये थे। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सरकारी अस्पतालों में निऱ्शुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें