चंडीगढ़। बकाया मेडिकल क्लेम नहीं देना महंगा पड़ा। अब दो लाख 202 रुपये देने होंगे। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग 2 चंडीगढ़ ने विदेश मंत्रालय द्वारा रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर सेक्टर- 34 और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम की ओरसे एडिशनल डायरेक्टर केंद्रीय सदन सेक्टर-9 चंडीगढ़ के को निर्देश दिया है। जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता को मेडिकल क्लेम का बकाया राशि एक लाख 30 हजार 202 रुपये 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ अदा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 50 हजार रुपये मुआवजा और 20 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देना होगा।
सेक्टर-44डी निवासी शिकायतकर्ता सहदेव कौशिक (सुपरिंटेंडेंट रीजनल पासर्पोट ऑफिस सेक्टर 34) ने विदेश मंत्रालय द्वारा रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर सेक्टर-34 और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम द्वारा एडिशनल डायरेक्टर केंद्रीय सदन सेक्टर-9 के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दी थी। उपभोक्ता आयोग में दी शिकायत में उन्होंने कहा कि वे सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के हेल्थ कार्ड (सीजीएचएस) होल्डर हैं। उसे सीजीएचएस के एडिशनल डायरेक्टर ने जारी किया। उनकी पत्नी प्रतिज्ञा कौशिक बीमार हो गई। उस पर 1 लाख 64 हजार 69 रुपये खर्च हुए लेकिन उन्हें 33 हजार 868 रुपये का ही क्लेम मिला। दूसरे पक्ष ने कहा कि उन्होंने नियमों के अनुसार काम किया है। सेवा में कोताही नहीं की है।