सोशल मीडिया पर आज सवेरे से फैली खबर झूठी और अफवाह निकली। अभी-अभी परिवार का बयान सामने आया, जिससे पता चला कि एमडीएच के मालिक बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके परिवार ने एक वीडियो जारी करके उनके जिंदा और स्वस्थ होने की बात कही।
बता दें कि रविवार सुबह सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह उड़ी, जिसे बाद में अफवाह करार दे दिया गया। इस बारे में जब उनके दामाद सुभाष शर्मा की बात हुई है तो उन्होंने बताया कि किसी ने उनके पिता चुन्नीलाल की फोटो लगाकर उनके निधन की अफवाह फैला दी।
बता दें कि महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म अविभाजित भारत में हुआ था। 1922 में पाकिस्तान के सियालकोट में उनका जन्म हुआ था, लेकिन 1947 में देश के बंटवारे के बाद उनके पिता महाशय चुन्नी लाल गुलाटी दिल्ली चले आए और यहीं बस गए। दिल्ली में उन्होंने किराया लेकर तांगा चलाने का काम किया और धीरे-धीरे मसालों के कारोबार में आ गए।