फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर में मायावती का ऐलान, 'पंजाब में अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव'

Wed, 16 Mar 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के नवांशहर में मायावती की रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे में 2017 के विधानसभा चुनावों में बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। बसपा किसी के साथ समझौता नहीं करेगी। यह बातें बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पंजाब के नवांशहर में आयोजित रैली में कहीं। अपने करीब सवा घंटे के भाषण में मायावती ने मोदी सरकार, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों का काफी ज्यादा वोट बैंक है। इसी वोट बैंक को एकजुट करके बसपा की ओर से प्रदेश में सरकार बनाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनावों से पहले जो भी वायदे किए थे, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया है। मोदी ने चुनावों से पहले भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही थी। विजय माल्या व ललित मोदी को खुद बीजेपी ने भागने का मौका दिया। बीजेपी दलितों को आरक्षण विरोध करती है।

आरोपी लगाया बीजेपी प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। मायावती ने कहा कि पंजाब में दलितों पर अत्याचार होने की स्थिति में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। अबोहर कांड को उन्होंने संसद में उठाया। इसके बाद मामला दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी भी सरकार की लापरवाही के कारण हुई।
विज्ञापन


यूपी में अपने कार्यकाल के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके शासन में कभी भी जुर्म नहीं बढ़ा। उनकी सरकार ने न सिर्फ दलितों, पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा की, बल्कि सभी जाति के गरीब वर्ग के हितों पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि 2017 में हर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के चुनाव के लिए पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अलावा वह खुद भी विशेष ध्यान देंगी।

रोपड़ में स्व. कांशीराम के परिवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के मिलने पर मायावती ने कहा कि जो लोग साहिब कांश राम की सोच पर नहीं चले, उनसे केजरीवाल मिलकर क्या दर्शाना चाहते हैं। उन्होंने केजरीवाल को बनिया समाज का प्रमुख बताते हुए कहा कि केजरीवाल कभी भी दलित वर्ग का भला नहीं करने वाले। सत्ता में आने से पहले केजरीवाल आरक्षण का विरोध करते रहे हैं।  इस मौके पर सांसद नरेंद्र कश्यप, अवतार सिंह करीमपुरी, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ. नच्छतर पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें