फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विवाहिता ने रो रहे डेढ़ साल के बेटे को मोबाइल पर गाने लगा चुप कराया, फिर पंखे से फंदा लगा झूल गई

Fri, 19 Apr 2024 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

जशनप्रीत कौर (23) ने तीन साल पहले लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के साथ लव मैरिज की थी। परिजनों के अनुसार, दंपती आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 
विज्ञापन
जगरांव में महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव के करनैल गेट में रह रही एक विवाहिता ने गुरुवार देर शाम घर में ही फंदा लगा जीवनलीला खत्म कर ली। महिला ने तीन वर्ष पहले गांव के ही नौजवान के साथ प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


जब महिला खुद को फांसी लगा रही थी तो उसका डेढ़ वर्षीय बेटा ऊंची आवाज में रोने लगा। इस पर उसने अपने मोबाइल पर गाने लगाकर बच्चे को चुप करवाया और इसके बाद चुन्नी के सहारे कमरे में लगे पंखे से झूल गई। 

मृतका की पहचान जशनप्रीत कौर (23) पत्नी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के तौर पर हुई है। पंखे से झूल रहे शव को पड़ोसियों ने देखकर उसके पति को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने शव को पंखे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। देर शाम मृतका जशनप्रीत कौर के परिजन बस स्टैंड चौकी में अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


परिजनों ने विवाहिता की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया है। मृतका का पति लवप्रीत सिंह कच्चा मलक रोड पर स्थित बने एक नामी ग्रोसरी स्टोर पर काम करता था। इससे घर का गुजारा चलाना काफी मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते अक्सर ही पति पत्नी में घरेलू कलह होता था। विवाहिता के परिजन आकाशदीप सिंह के मुताबिक जशनप्रीत कौर गुरुवार दोपहर को अपने पति लवप्रीत सिंह की बहन के पास जीरा से वापस लौटी और घर में आते ही देर शाम उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें