फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर के बहाने खट्टर पहुंचे विज को मनाने

Thu, 12 Feb 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार रात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर डिनर करने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और फिर एक साथ डिनर भी किया। विज ने सीएम का स्वागत भी पूरी गर्मजोशी से किया।
विज्ञापन


सीएम का अचानक विज के घर डिनर सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बन गया,  लेकिन राजनीतिक जानकार इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं, उन्होंने इस डिनर को ‘अपनों’ की कड़वाहट दूर करने के लिए ‘डिनर डिप्लोमेसी’ करार दिया। उनका मानना है कि सीएम का डिनर तो एक बहाना है, दरअसल मंत्री विज को मनाना है।

पिछले कुछ दिनों में मंत्री विज के बयानों से उनका सरकार के कामकाज पर असंतोष उजागर हुआ था। यही वजह थी कि उन्होंने ट्वीट किया कि वे काम तो खूब करना चाहते हैं, मगर उन्हें काम करने से रोका जा रहा है, उसके अगले दिन विज ने फिर ट्वीट किया कि सभी रुकावटों को पार करते हुए वे आगे बढ़ते जाएंगे।
विज्ञापन


विज के इन ट्वीट बम से खट्टर सरकार कहीं न कहीं घिरती नजर आई। करनाल में गुड़गांव में एक प्रेसवार्ता में खट्टर ने यह जरूर कहा कि किसी मंत्री को कोई काम करने से रोका नहीं जा रहा। इसके अलावा अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। ऐसे में दिल्ली चुनाव खत्म होने का इंतजार किया जा रहा था।

फिर किया ट्वीट
मंगलवार को ज्योंही द्ल्लि चुनाव परिणाम आए विज ने फिर से ट्वीट कर केंद्र भाजपा के रणनीतिकारों को ही घेर दिया। विज ने कहा था कि आयात किए गए नेताओं की बजाए यदि भाजपा के समर्पित नेताओं पर दांव खोला जाता तो दिल्ली के परिणाम भाजपा के पक्ष में होते।

ये सभी बातें और हालात कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि मंत्री विज सरकार से किसी न किसी बात को लेकर खफा हैं, जिसका खुलासा वे जुबान से तो नहीं, मगर ट्वीटर पर कर रहे हैं।

गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश
सीएम खट्टर का मंत्री विज के घर डिनर करने को पहुंचना कूटनीति का हिस्सा माना जा रहा है। खट्टर भी समझ चुके थे कि विज के ट्वीट कहीं न कहीं असंतोष जाहिर कर रहे हैं।

दिल्ली में भाजपा की जबर्दस्त हार के बाद केंद्रीय स्तर पर यह मामला पहुंचा तो उसे गंभीरता से लिया जा सकता था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इस किरकिरी से बचने के लिए खट्टर का विज के घर डिनर को पहुंचना कूटनीतिक कदम है।

विज बोले, सब कुछ ठीक-ठाक
राजनीतिक जानकारों की मानें तो विज काफी सीनियर विधायक है, मगर वे महसूस कर रहे हैं कि सरकार में उन्हें  कद के मुताबिक पद नहीं मिल पाया है, लेकिन मंत्री विज इन सभी बातों को सिरे से नकारते हैं। उनका कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं, सब कुछ ठीक-ठाक है। मगर कभी-कभी कुछ महसूस होता है, तो उसे लेकर ट्वीट करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें