फरीदाबाद की यशिका अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग कैसे पास करें से जुड़ा सवाल पूछा। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सोच लिया जाता है कि ये करना है तो वह हो जाता है। इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस मेहनत की जरूरत है।
यशिका ने कहा कि वह पहले ही प्रयास में इसे क्रेक करना चाहती है तो सीएम ने पंचकूला की जिला उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी से सीएम ने सवाल किया कि आप बताएं कौन से प्रयास में यूपीएससी पास की थी। इस पर डॉ. सोनी ने जवाब दिया कि दूसरे प्रयास में।
मनोहर लाल ने कहा कि जरूरी नहीं है पहले प्रयास में ही सफलता मिले, बार-बार कोशिश करनी चाहिए। वहीं, महेंद्रगढ़ के रोहन गुप्ता ने पूछा कि आज प्रैक्टिकल कितना जरूरी है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रैक्टिकल ज्ञान बेहद जरूरी है, उसी के माध्यम से लोग आगे बढ़ते हैं।