फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिक कोहली ने हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 निवासी 24 वर्षीय मानिक कोहली ने हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए उन्हें अवार्ड मिला है। मानिक को यह जानकारी शुक्रवार को मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें यह अवार्ड स्पेनिश गिटार को सितार की तरह तब्दील कर बजाने पर मिला है। इसके लिए उन्होंने लगभग तीन माह पहले आवेदन किया था। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के लोग काफी खुश हैं। ये रिकॉर्ड बनाने वाले वे देश के सबसे यंग कलाकार हैं।
विज्ञापन

मानिक ने बताया कि ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद लगभग दो माह पहले हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने उनके घर आकर देखा और जांच की। इन सब दिनों में काफी बेचैनी थी। उन्होंने कहा कि वह साढ़े तीन वर्ष की उम्र से ही संगीत से जुड़े हैं। उन्होंने तबले से शुरुआत की। 11वीं में आने के बाद सितार और गिटार सीखा। पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए संगीत में पढ़ाई की। पिता संजीव कोहली दिल्ली पब्लिक स्कूल जीरकपुर में संगीत के शिक्षक हैं। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पिता गुरु से ही ली और उनसे ही सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें