फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल का मैदान खोने का दर्द फेसबुक पर किया बयां, बह गए के लोगों के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन मनीमाजरा के सामने बने इलाके के एकमात्र खेल के मैदान को खोने का दर्द अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी उठना शुरू हो गया है। लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम और इलाके के नेताओं व समाजसेवियों से इस मैदान को हर सूरत में बचाने की गुहार लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि धन धन माता राज कौर जी क्रिकेट क्लब के प्रधान कुलदीप सिंह लाली ने ‘अलविदा क्रिकेट हम अपने शहर के खेल के मैदान को नहीं बचा पाए धन्यवाद, मनीमाजरा के युवाओं जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया’ लिखकर कुछ पुरानी क्रिकेट टूर्नामेंट की फोटोग्राफ फेसबुक पर डाली थी। इसके बाद फेसबुक पर लोगों का दर्द भी आंसू बनकर बहने लगा। लोगों ने कुलदीप सिंह लाली को फेसबुक पर डाली कि इस पोस्ट के नीचे कमेंट कर इस खेल के मैदान को हर सूरत में बचाने की गुहार लगानी शुरू कर दी है।
लोगों ने यहां तक लिख दिया कि अब तो नगर निगम की मेयर भी मनीमाजरा के पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा की पत्नी पार्षद सरबजीत कौर हैं। वह तो मनीमाजरा के लोगों की और युवाओं की भावनाओं को समझेंगी और इस खेल के मैदान को बचाने के लिए लोगों का साथ देंगी। वही कुलदीप सिंह के साथी अवतार सिंह का कहना है कि चौराहे पर सुबह शाम जब लोग मिलते हैं, तब भी वे इसे बचाने की बात करते हैं। लोगों का कहना है कि यह छोटे छोटे बच्चों और क्रिकेट टूर्नामेंट आदि के लिए यह एकमात्र मैदान था। इस पर अब नगर निगम द्वारा 24 घंटे दिए जाने वाले पानी सप्लाई करने का कोई प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह सरासर गलत है। अवतार सिंह का कहना है कि मनीमाजरा में बहुत खाली जगह पड़ी है। यह प्रोजेक्ट कहीं और भी बन सकता है। चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा का कहना है कि वह लोगों की भावनाओं को देखते हुए एक बार फिर इस खेल के मैदान को बचाने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक और उनके सलाहकार से मिलकर गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें