फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी ने सुनाया कन्याकुमारी का तजुर्बा

Tue, 17 Mar 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने कन्याकुमारी दौरे का तर्जुबा सुनाकर युवाओं को बिजनेस का गुरुमंत्र दिया। मेनका गांधी सोमवार को एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह एक बार कन्याकुमारी गई थी, जहां पर बेल्जियम के लोग लैस वर्क सीख रहे थे। वह ये वर्क सीखकर अपने देश में जाकर बड़ा बिजनेस कर रहे थे। ऐसे ही सेंटर देश भर में खोलकर एक बड़ा कारोबार हब खड़ा किया जा सकता है। देश को जरूरत है, पुराने वर्क पर रिसर्च करने की। चाइना में पुराने कल्चर पर रिसर्च कर बिजनेस खड़ा किया गया है, विद्यार्थियों को वहां पर जाकर रिसर्च करने की जरूरत है।

उनका कहना है कि देश केमिकल कलर से तबाह हो रहा है, आर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। इससे जहां पर्यावरण की देखभाल होगी वहीं नदी और दरिया का पानी स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समय की जरूरत है कि पुरानी कलाओं की दोबारा नए सिरे से खोज होनी चाहिए। इसका एक बहुत बड़ा कारोबार भी देश में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

रेप पीड़ितों के लिए पुनर्वास की अभी कोई योजना नहीं

गांधी ने कहा आज के दौर में केमिकल कलर तेजी से फैल रहे हैं और टेक्सटाइल इंडस्ट्री आदि का रंग नदी नालों में जा रहा है, जिससे पर्यावरण बेहाल हो रहा है।

हालात यह हो रहे हैं कि नदी में हाथ डालने के बाद हाथ भी लाल रंग के हो जाते हैं। पानी पीने लायक नहीं बचा है, धरती के अंदर तक केमिकल जमा हो रहे हैं। अगर रंगों पर ही रिसर्च की जाए तो आर्गेनिक रंग तैयार हो सकते हैं।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मेनका गांधी ने कहा कि हर साल रेलवे में करीब 3 लाख बच्चे लावारिस हालत में मिलते हैं, ऐसे 20 रेलवे स्टेशनों को चिन्हित किया गया है।

उनके पुनर्वास को लेकर कामकाज शुरू किया गया है, जिसका रिजल्ट दिखने लगेगा। देश में रेप पीड़ितों के लिए पुनर्वास की अभी कोई योजना नहीं है। अपराध में 18 साल से उम्र कमकर 16 साल करनी चाहिए, इस बात पर मेनका गांधी ने कहा कि यह सब अपराध करने वाले युवक के माइंडसेट पर निर्भर होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें