फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बहन के साथ हुई छेड़छाड़, फिर भाई को काट डाला

Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
तेजधार हथियार से हमला कर की हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पहले आरोपियों ने बहन से छेड़छाड़ की, उसके बाद जब भाई ने आरोपियों को रोका, तो उसे ही काट डाला। झकझोर देने वाली ये घटना पंजाब के लुधियाना की है। बहन के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर साहनेवाल के गांव पांगली में बुधवार देर रात को दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने भट्ठे पर काम करने वाले एक परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चंदर बोस (28) ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चंदर बोस के पिता पाले राम की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने उसके पड़ोसी यशपाल, उसकी भाभी सुदेश और उसकी भतीजी अलका पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश करेगी। इस वारदात में घायल हुई चंदर बोस की बहन लक्ष्मी, सुमित्रा, सोनम, सीमा, भाई सोनू और आशु को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

खाना खाते वक्त तीन आरोपियों ने किया हमला

तेजधार हथियार से हमला कर की हत्या - फोटो : Demo Pic
पाले राम ने बताया कि उसके नौ बच्चे में चंदर सबसे बड़ा था। वह सभी गांव पांगली में ईंटों के भट्ठे पर काम करते हैं। पिछले कुछ समय से पड़ोस में रहने वाला यशपाल उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। जिसके चलते पहले भी एक बार झगड़ा हुआ था, लेकिन तब विवाद शांत हो गया। मंगलवार को यशपाल ने दोबारा उनकी बेटी से छेड़छाड़ की।

बेटी ने उनके बेटे को बताया। इसके बाद दोनों में फिर बहस हुई। बुधवार शाम यशपाल ने चंदर को बुलाया और कहा कि वह अपनी गलती मानता है, अब ऐसा दोबारा नहीं होगा। यह कहकर वह उसे अपने साथ ले गया और उसे शराब पिला दी। इसके बाद चंदर घर लौट आया। रात करीब साढ़े 9 बजे वह सभी अपनी झुग्गी के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी तीनों आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। 

आरोपियों ने उनके बेटे के सिर पर दातर से वार किए। सभी को घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और फिर एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। फिर उन्होंने कंट्रोल रूम पर फोन किया, मगर वहां से भी पीसीआर नहीं आई। वे करीब 15 मिनट तक सड़क पर किसी वाहन के आने का इंतजार करते रहे।

एक टैंपो आया तो उसमें सभी को लेकर लुधियाना अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान चंदर बोस को मृत घोषित कर दिया। थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें