फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मान कौर की सेहत का राज, 30 साल से नहीं खाया तला हुआ भोजन, अमिताभ बच्चन भी थे फिटनेस के कायल

Sun, 01 Aug 2021 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी बीबी मान कौर की जिंदादिली व फिटनेस के कायल थे। देश की सबसे बड़ी उम्र की वेटरन एथलीट को एथलेटिक्स में पदक जीतते हुए देख अमिताभ बच्चन उनकी फिटनेस की अक्सर तारीफ करते रहे हैं। जब राष्ट्रपति ने मान कौर को नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया तो अमिताभ बच्चन ने फोन पर मान कौर को बधाई दी थी। मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने बताया पिछले महीने जब मान कौर बीमार हुई थीं तो अमिताभ बच्चन ने प्रोटीन का एक डिब्बा भेजा था।
विज्ञापन
मान कौर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस उम्र में अक्सर लोग चारपाई पकड़ लेते हैं, उस उम्र में मान कौर सेहत के बलबूते विश्व में अपना नाम रोशन कर रही थीं। उन्हें देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठता था कि इस उम्र में कोई कैसे इतनी तेज दौड़ सकता है? कई बार मंच पर आकर उन्होंने इसका जवाब भी दिया।

विज्ञापन


उन्होंने सेहत का राज बताते कहा था कि 30 साल से वे तला-भुना खाना नहीं खाती हैं। दोपहर के वक्त सिर्फ फल खाती थीं और शाम के वक्त जूस पीती थीं। रात का खाना वे नहीं खाती थीं। सुबह-शाम दोनों वक्त सैर के साथ योग करती थीं। जंक फूड से वे हमेशा दूर रहीं। अपने डाइट प्लान का वह सख्ती से पालन करती थीं।

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के एथलेटिक्स ट्रैक पर करती थीं अभ्यास
मान कौर की एथलेटिक्स में रुचि को देखते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने उन्हें अपने कैंपस के रेजिडेंशियल एरिया में रहने की जगह दी थी। मान कौर और उनके बेटे कैंपस में ही रह रहे थे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में एथलेटिक्स ट्रैक के साथ दौड़ की सुविधाएं भी हैं। वह रोजाना बेटे के साथ सुबह-शाम यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स ट्रैक पर दौड़ का अभ्यास करती थीं।

देश-विदेश में होने वाली एथलेटिक्स मीट की तैयारियों का अभ्यास वह इसी ट्रैक पर करती थीं। जब वे ट्रैक पर दौड़ती थीं तो कई युवा एथलीट उन्हें देखकर दंग रह जाते थे। युवाओं के बीच वे काफी लोकप्रिय थीं।

लंबी उम्र का राज

  • रोजाना सुबह और शाम सैर के साथ योग
  • रोजाना पार्क में दौड़ का अभ्यास
  • 30 साल से तली हुई चीजों का सेवन नहीं किया
  • दोपहर में फलों का आहार और शाम को जूस
  • मैराथन में धावकों का हौसला बढ़ाने का चाह
  • लोगों को देती थीं टिप्स
  • तली हुई चीजों का सेवन कम करने की सलाह
  • जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह
  • समय पर खाना खाने की सलाह
  • रोजाना सुबह और शाम सैर के साथ व्यायाम की सलाह
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें