फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक: एयरपोर्ट में सुरक्षा अधिकारियों से बोले मोदी- सीएम को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट पाया

Wed, 05 Jan 2022 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा के प्रधान जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने गए पीएम का दौरा बाधित हो गया।
विज्ञापन
पंजाब में रूका पीएम मोदी का काफिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में रैली करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक से केंद्र और पंजाब सरकार के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बठिंडा एयरपोर्ट पर पीएम ने अफसरों से कहा कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं जिंदा लौट पाया। गृह मंत्रालय ने इस मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग ली है। इसके अलावा भाजपा प्रधान जेपी नड्डा ने ट्वीट कर पंजाब सरकार पर बड़े सवाल उठाए हैं। 

नड्डा ने लगाए आरोप 

नड्डा ने कहा कि यह दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। राज्य पुलिस को लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री चन्नी पर आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि इस दौरान चन्नी ने फोन पर बात करने या इसे हल करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन




नड्डा ने कहा कि ऐसा करने में पंजाब सरकार ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि पीएम को भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी है और प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखना है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वे विकास विरोधी हैं और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। हार के डर से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पीएम को रोकने के लिए हर संभव हथकंडा आजमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें