फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर, सेक्टर 31 के मंदिर से निकाली रथयात्रा

Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। रथयात्रा में पहुंचे भक्त श्रद्धा से रथ के आगे शीश झुकाकर प्रभु के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
जगन्नाथ यात्रा भाग लेते श्रद्धालु - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान जगन्नाथ ने भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ शुक्रवार को भक्तों को दर्शन दिए। सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से भक्तों के दर्शन के लिए प्रभु की रथयात्रा निकाली गई। रथ में राजा बनकर पद्मश्री डॉ. दिगंबर बेहरा ने झाड़ू लगाया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर गए जहां से वह नौ जुलाई को अपने श्री मंदिर में लौटेंगे।

विज्ञापन


रथयात्रा में पहुंचे भक्त श्रद्धा से रथ के आगे शीश झुकाकर प्रभु के जयकारे लगा रहे थे। रथयात्रा सेक्टर-31 की मार्केट होते हुए सेक्टर-31-32, 29-30 से सेक्टर-30, 20 होते हुए सेक्टर-20 के लेबर चौक होकर सेक्टर-45 बुड़ैल, सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर होकर सेक्टर-47 होते हुए सेक्टर-31 के मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। उत्कल सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष प्रो. एसएस पटनायक व सचिव अनिल मलिक ने बताया कि भगवान 9 जुलाई को पुन: मंदिर में आगमन करेंगे। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे।

दो और तीन जुलाई को भी निकलेगी रथयात्रा
इसी क्रम में सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर से दो जुलाई को रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन की ओर से 3 जुलाई को मनीमाजरा से पंचकूला तक रथयात्रा आयोजित होगी। इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि रथयात्रा सेक्टर-36 के इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-35, 34, 34-33, 20-21, 21, 22, 22-23 होकर पुन: मंदिर में आकर संपन्न होगी। इसके साथ ही 3 जुलाई को पंचकूला के लिए रथयात्रा का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मनीमाजरा की एनएसी मार्केट से होगा। जो सेक्टर 7-18, 8, 9, 10-15, और 11 होते हुए सेक्टर-12 पंचकूला स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें