फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने दिया प्यार का पैगाम: गलती से भारतीय सीमा में घुसा तीन साल का पाकिस्तानी बच्चा, जवानों ने पिता को सौंपा

Sat, 02 Jul 2022 02:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है। बीएसएफ जवानों ने तीन साल के पाकिस्तानी बच्चे को उसके पिता को सौंप प्यार का पैगाम दिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने लौटाया पाकिस्तानी बच्चा। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में गलती से प्रवेश हुआ तीन वर्षीय बच्चे को पाक रेंजर्स को सौंपा है। बच्चा खेलता हुआ भारतीय सीमा में घुस गया था, क्योंकि पाकिस्तान ने अपनी तरफ फेंसिंग नहीं लगाई है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम 19:15 बजे तीन साल का बच्चा खेलते हुए गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश हो गया। 

विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने बच्चे को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा, वह बहुत आगे तक आ चुका था। जवानों ने बच्चे को प्यार से उठाया और देखा दूसरी तरफ कोई व्यक्ति तो नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के कई गांव भारतीय सीमा से सटे हैं। बच्चे की जानकारी बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 

इस संबंध में बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर उन्हें बताया कि एक बच्चा पाकिस्तान से भारत आ गया है। पाक रेंजर्स ने अपने गांवों में सूचित किया। इसके बाद पता चला कि उन्हीं के गांव का एक बच्चा गायब है। बच्चा अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा था। सिर्फ पापा बोल रहा था। बीएसएफ ने पाक रेंजर्स की मौजूदगी में बच्चे को उसके पिता के हवाले कर दिया। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि बच्चे को खाने-पीने का सामान दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें