फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसी रहीं जिंदगियां, तीमारदारों ने जोड़े हाथ तो जाम चीरती हुई निकलीं एंबुलेंस

विज्ञापन
पीजीआई चौक से नयागांव की ओर जाने वाले मार्ग पर फंसी एंबुलेंस। अमर उजाला - फोटो : 23ctysusheel06.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था भले ही अफसर वीरवार को चाक-चौबंद बता रहे हों, लेकिन जिसने भी नयागांव से पीजीआई चौक तक लगे जाम के हालात देखे तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। एंबुलेंस में मरीज फंसे थे। तीमारदारों ने खुद हाथ जोड़कर एंबुलेंस बमुश्किल निकलवाई। दो से तीन एंबुलेंस ऐसे ही फंसी रहीं। यही नहीं नौकरी-पेशा जाने वाले लोग भी लेट हो गए। इस वजह से लोगों में गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन

नयागांव के प्रवेश द्वार पर जाम लगना आम बात हो गई है। यहां जाम खुलवाने न तो पुलिस पहुंचती है और न यातायात पुलिस के कर्मी। इस मार्ग पर पीजीआई चौक की ओर बढ़ते हैं तो पेक के पास कुछ यातायात पुलिसकर्मी कभी-कभी दिखाई देते हैं मगर वीरवार की सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक यहां कोई नहीं दिखा। नयागांव की ओर जाने वाली पहली यातायात लाइट से लेकर चौक तक जाम लग गया। धीरे-धीरे यह बढ़ता गया। इस बीच नयागांव से पीजीआई को एक मरीज को लेकर एंबुलेंस निकली। पीजीआई के गेट नंबर- 4 के पास जाम में फंस गई। सायरन बजाया, लेकिन आगे खड़ी गाड़ियां जाएं तो जाएं कहां। कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने अपनी स्कूटी व मोटरसाइकिलें साइकिल ट्रैक की ओर चढ़ाई तो एंबुलेंस कुछ आगे बढ़ी। आखिर में तीमारदारों को उतरना पड़ा। उन्होंने लोगों से गाड़ियां हटाने को कहा, लेकिन वाहन चौक पर आपस में फंसे थे। आखिर में तीमारदारों ने हाथ जोड़ दिए और कहा कि मरीज की जान खतरे में है। यह सुनकर लोगों ने साथ दिया। कुछ लोग सामने आए और जाम खुलवाना शुरू किया। 15 से 20 मिनट इस वाकया में लग गए। इसी तरह पीजीआई चौक की ओर से आ रही एंबुलेंस भी फंस गई। लोगों का कहना है कि इस जाम के कारण कई जिंदगियां को जान का खतरा हो गया।
बॉक्स
अंबाला हाईवे पर भी लगा जाम
बारिश में सुबह चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जीरकपुर प्रवेश द्वार से लेकर ट्रिब्यून चौक तक जाम लगा रहा। इस दौरान कोई डिवाइडर पर चढ़ाकर तो कोई रास्ता बदलकर वाहनों से निकल रहा था। वहीं, गांव तोगा जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। यहां लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे थे।
विज्ञापन

वर्जन----
जाम लगने की हमें कोई सूचना नहीं थी। बारिश के कारण गाड़ियां अचानक निकलती हैं तो कुछ जगहों पर ट्रैफिक अधिक हो जाता है। लेकिन ऐसी जगहों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चलती हैं, मगर जाम की स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन

- एसपीएस सोंधी, डीएसपी सेंट्रल यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें