नोटबंदी के चलते कतारों में खड़े लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। मंगलवार को भी कैश नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने कई जिलों में बैंकों व एटीएम के बाहर जाम लगा दिया और हंगामा किया।
कई जगह बैंकों के ताले जड़ दिए और स्टाफ को बंधक बना लिया। हिसार के बरवाला में गुस्साई भीड़ के दबाव में गार्ड हवाई फायर कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। बरवाला में नेशनल हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे कतार में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में गांव हसनगढ़ निवासी अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गार्ड ने इस मसले पर सफाई दी है कि बैंक का शीशा टूट गया था, बाहर भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा था। ऐसे में हड़बडाहट में उसने हवाई फायर कर दिया।पानीपत में जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर लाइनों में लगे लोग भिड़ गए।
इस दौरान एटीएम का शटर तक बंद कर दिया। थाना शहर प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को काबू किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जीटी रोड स्थित शाखा में लाइन में लगी भीड़ ने एक पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया।
कैश न मिलने पर बिफरे ग्रामीण
पुलिस
- फोटो : file photo
इसके बाद बैंक में हंगामा हो गया। असंध रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शाम के समय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यमुनानगर के बुडिय़ा व छछरौली के देवधर स्थित पीएनबी शाखा पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
बुडिय़ा स्थित पीएनबी शाखा में कैश न होने की बात सुन लोग बैंक के सामने ही बीकेडी रोड पर बैठ गए और जाम लगा दिया वहीं, छछरौली शाखा पर लोगों ने ताला जड़कर स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया।
बाद में उच्चाधिकारियों से बात कर बैंक मनेजर द्वारा ग्राहकों को बुधवार को कैश देने के आश्वासन देने पर लोग शांत हुए और ताला खोल स्टाफ को अंदर जाने दिया। चरखी दादरी में कैश नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एसबीआई शाखा के सामने दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब बीस मिनट पर सिटी थाना पुलिस व बैंक प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
कैश न मिलने पर बिफरे ग्रामीण
गांव कालूआना स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बारह दिनों से कैश के लिए भटक रहे तीन गांवों के ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। बैंक के आगे धरना देकर ग्रामीण ताला लगाने पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक हुए हंगामे के बीच शाखा प्रबंधक ने बुधवार को कैश मिलने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
तीन व्यापारियों से पकड़ी आठ लाख की नई-पुरानी करेंसी
- फोटो : अमर उजाला
देवीलाल चौक पर पुलिस ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान कार में सवार तीन व्यापारियों से आठ लाख 13 हजार रुपये की करेंसी पकड़ी गई। पकड़ी गई राशि में दो-दो हजार के नए व 10-10 और 100-100 के पुराने नोट शामिल हैं। पुलिस ने जब्त की गई राशि आयकर विभाग को सौंप दी।
सोमवार देर रात पुलिस ने गीता भवन चौक पर एक कार की तलाशी ली तो 8 लाख 13 हजार रुपये की करेंसी पकड़ी गई। इसमें 4 लाख 66 हजार रुपये नई करंसी के दो हजार के नोट थे और 3 लाख 45 हजार 800 रुपये 100-100 व 10-10 रुपए के नोट थे।
आयकर विभाग व पुलिस ने व्यापारी देव नगर निवासी सुभाष, अरविंद व नीरज से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों दिल्ली की खारी बावली क्षेत्र में कत्थे का काम करते है। साथ ही सोनीपत में भी उनका व्यापार है। उनका कहना है कि वे सेल के रूप में मिली नकदी को लेकर आए थे। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए
नोट बदलवाने का झांसा दे छह लाख रुपये लेकर फरार
नोटबंदी के दौरान गांव रसोई के पास स्थित पारकर रेजिडेंसी में रह रहे एक युवक से नोट बदलवाने के नाम पर छह लाख रुपये की चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है।
सुमेश ने थाना कुंडली पुलिस को बताया कि उसकी पुरखास रोड सोनीपत निवासी कुलदीप से जान पहचान थी। कुलदीप ने उसे बताया कि उसका एक जानकार अनदीप कुमार पुराने नोट बदलवा सकता है। इसके चलते उसने छह लाख रुपये उसे दे दिए, लेकिन वह रुपये लेकर फरार हो गए।