फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा रैली को लेकर सुखबीर का चुनाव घोषणापत्र को लेकर बड़ा ऐलान

Wed, 07 Dec 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोगा के गांव किल्ली चाहलां में आठ दिसंबर को होने वाली पानी बचाओ पंजाब बचाओ रैली पंजाब के अधिकारों की पैरवी करेगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित सभी अकाली-भाजपा नेताओं ने पहले ही प्रण किया हुआ है कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए पानी की एक भी बूंद फालतू नहीं है और पंजाब का पानी अन्य राज्यों को किसी भी स्थिति में नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये बातें उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने बुधवार को जलालाबाद शहर में आयोजित संगत दर्शन के दौरान कहीं। सुखबीर ने कहा कि सभी राज्य में बहुत बड़ी संख्या में पंजाब वासी 8 दिसंबर को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मोगा रैली में एकत्रित होंगे।

पंजाब में किए विकास कार्यों के स्वरूप तीसरी बार भी अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार सेवा संभालेगी। पत्रकारों द्वारा पूछे एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि पंजाब विधान सभा चुनावों की घोषणा के बाद शिअद का चुनाव घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा और इस बाबत गठित सीनियर नेताओं की टीम द्वारा जोर-श़ोर से कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप नेताओं को सबक सिखाएगी जनता'

सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के दौरान भगवंत मान द्वारा इस्तेमाल की जाती भद्दी शब्दावली संबंधी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुखबीर ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी एवं उसके नेताओं को सबक सिखाएंगे और भगवंत मान सहित आप उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो जाएंगी।

जलालाबाद शहर के वार्डों के संगत दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने 6 करोड़ रुपये के लगभग की विकास ग्रांटें वितरित की। लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के निपटारे के लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। 

इस अवसर पर सुखबीर बादल द्वारा शिरोमणि अकाली दल शहरी के जिला प्रधान और पंजाब एग्रो के वाइस चेयरमैन अशोक अनेजा के निवास पर पहुंच कर गत दिवस उनकी माता के हुए देहांत पर दुख व्यक्त किया। 

बादल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शिअद पूरी तरह अनेजा परिवार के साथ है। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर के चरणों में प्रार्थना की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें