फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए चाचा-चाची की जान ली

Sat, 20 Sep 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थांदेवाला में एक बुजुर्ग महिला और किसान दंपति की हत्या में से जिला पुलिस ने किसान दंपति की हत्या के  मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। बेऔलाद दंपति की जमीन हड़पने के लालच में उन्हीं के भतीजों ने अपने दो साथियों संग मिल इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की मां पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन




थाना सदर में शनिवार देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि 13-14 सितंबर की आधी रात गांव थांदेवाला में सिर पर किसी वस्तु के तेज प्रहार से किसान दंपति जसकरन सिंह और चरणजीत कौर की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल द्वारा जारी निर्देशों पर डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में थाना सदर प्रभारी इकबाल सिंह द्वारा इस मामले में गहन जांच जारी थी।


इस हत्याकांड के संबंध में बयान दर्ज करवाने वाले जीता सिंह द्वारा किसी पर संदेह न जताने पर पुलिस के लिए यह मामला काफी पेचीदा बना हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 19 सितंबर को मृतक जसकरन सिंह के भतीजे हरजिंदर सिंह उर्फ राजा, हीरा सिंह पुत्र मघर सिंह और वाहेगुरु सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और बलराज सिंह उर्फ राजा पुत्र गुरदास सिंह को शक के आधार पर काबू किया था।
विज्ञापन




पूछताछ के दौरान हरजिंदर सिंह और हीरा सिंह ने माना कि उन्होंने अपने साथी बलराज सिंह और वाहेगुरु के साथ मिल जसकरन सिंह व चरणजीत कौर के सिर पर तेजधार प्रहार कर उनकी हत्या की थी। उसका चाचा जसकरन सिंह जमीन बेचकर किसी अन्य स्थान पर जाना चाहता था, लेकिन वह उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इस हत्या के लिए उन्होंने वाहेगुरु और बलराज को रुपयों का लालच देकर मनाया था। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की मां और मृतक जसकरन सिंह की भाभी गुरदेव कौर उर्फ गेबो उर्फ जसविंदर कौर पत्नी मघर सिंह को काबू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें