फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर का वृंदा देवी मंदिर: 40 दिन की पूजा से पूरी होती है हर मनोकामना, तुलसी विवाह पर होता है समागम

Thu, 27 Jul 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वृंदा देवी मंदिर के विषय में लोक मान्यता है कि यहां 40 दिनों तक श्रद्धापूर्वक पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। जलंधर की नगरी जालंधर के विषय में पुराणों में उल्लेख मिलता है कि यहां 12 तालाब हुआ करते थे और शहर में प्रवेश के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
जालंधर का वृंदा देवी मंदिर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के प्रमुख शहरों में शामिल जालंधर में कई मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है असुरराज जलंधर की पत्नी देवी वृंदा का मंदिर जो मोहल्ला कोट किशनचंद में स्थित है। मान्यता है कि यहां एक प्राचीन गुफा थी, जो सीधी हरिद्वार तक जाती थी। 

विज्ञापन


वृंदा देवी का स्वरूप है तुलसी 
इस मंदिर से जुड़ी कथा के अनुसार भगवान विष्णु द्वारा सतीत्व भंग किए जाने पर वृंदा ने यहीं आत्मदाह कर लिया था। उनकी राख के ऊपर तुलसी के पौधे का जन्म हुआ था। तुलसी देवी वृंदा का ही स्वरूप है जिसे भगवान विष्णु लक्ष्मी से भी अधिक प्रिय मानते हैं। इस मंदिर में तुलसी विवाह पर विशेष समागम होता है।

यह भी पढ़ें: Kali Mata Mandir: हरियाणा में है मां काली का प्राचीन मंदिर, जिनके नाम पर बसा कस्बा, पांडवों से जुड़ी मान्यता
विज्ञापन


40 दिन की पूजा से पूरी होती हर मनोकामना
वृंदा देवी मंदिर के विषय में लोक मान्यता है कि यहां 40 दिनों तक श्रद्धापूर्वक पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। जलंधर की नगरी जालंधर के विषय में पुराणों में उल्लेख मिलता है कि यहां 12 तालाब हुआ करते थे और शहर में प्रवेश के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था। इस स्थान की चारदीवारी के बाहर एक पुराना तालाब था जो अन्नपूर्णा मंदिर को छूता था तथा एक तरफ ब्रह्मकुंड की सीमा से लगता था। आज भी यहां पुरानी छोटी ईटों की सीढ़ियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sawan 2023: पंचकूला का सकेतड़ी मंदिर, यहां स्वयं प्रकट हुए थे भोलेनाथ, पांडवों को दिए थे साक्षात दर्शन

सागर मंथन में माता लक्ष्मी के साथ उत्पन्न हुआ था जलंधर
जलंधर के विषय में अन्य स्थानों पर यह उल्लेख मिलता है कि सागर मंथन के समय देवी लक्ष्मी के साथ जलंधर भी उत्पन्न हुआ था। यह असुरों का हिमायती था और वर्तमान जालंधर नगरी इसकी राजधानी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें