फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एशिया की सबसे बड़ी सिंगल स्टोरी मार्केट है सेक्टर 19 सदर बाजार, 432 दुकानों में करें शॉपिंग

Tue, 19 Dec 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एशिया की सबसे बड़ी सिंगल स्टोरी मानी जाने वाली इस मार्केट में 432 दुकानें हैं। इस मार्केट की स्थापना समुचित रूप में 1993 में हुई। इससे पहले यहां कच्चा मार्केट था। इस बाजार में प्रतिदिन 5 से 7 हजार खरीदार आ रहे हैं।
विज्ञापन
chandigarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 19 का सदर बाजार, शहर की सबसे बड़ी मार्केट है। इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां लोगों की जरूरत का सारा सामान उपलब्ध है। चाहे कपड़े खरीदने हो या जूता या क्रॉकरी, सभी चीजें किफायती दर पर और ढेरों विकल्प में मौजूद है। 

विज्ञापन


यहां खरीदारी करने वाले लोगों का कहना है कि बड़े शो रूम और बाजारों की तुलना में सदर बाजार में कम रेट में जरूरत की चीजे आसानी से मिल जाती हैं। वहीं मार्केट एसोसिएशन के लिए उनके ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि सबसे जरूरी है। इसके लिए बाजार में हर संभव सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

एशिया की सबसे बड़ी सिंगल स्टोरी मानी जाने वाली इस मार्केट में 432 दुकानें हैं। इस मार्केट की स्थापना समुचित रूप में 1993 में हुई। इससे पहले यहां कच्चा मार्केट था। इस बाजार में प्रतिदिन 5 से 7 हजार खरीदार आ रहे हैं। रविवार को यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। ग्राहकों को खरीदारी के साथ स्वाद का तड़का देने के लिए बाजार में दो रेस्टोरेंट भी है। जहां उचित दर पर चटपटे व्यंजन उपलब्ध हैं। इस मार्केट में हर जगह स्पीकर लगा हुआ है। इससे किसी का सामान खोने, छूटने, बच्चे के बिछड़ने, चाबी गुम होने जैसी समस्याओं से बचाव के लिए ग्राहकों कर हर पल सूचना दी जाती है। 
विज्ञापन




इसका परिणाम है कि लोग अपना सामान छूटने पर बेफिक्र होकर अगले दिन आकर उसे ले जाते हैं। बाजार हर महीने के अंतिम सोमवार को बंद रहता है। मार्केट एसोसिएशन ने सुरक्षा के लिए 11 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। वहीं 6 सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए हैं। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के साथ ही बाजार में एक पब्लिक टॉयलेट भी है।

दुकानदार बोले-ग्राहकों की संतुष्टि यानि हमारी सफलता
हमारे मार्केट में हर वर्ग के ग्राहक आते हैं। उनकी जरूरत की चीजों को आसानी से उनकी खर्च में उपलब्ध कराने का प्रयास रहता है। क्योंकि हमारे लिए ग्राहक की संतुष्टि सबसे बड़ी चीज है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों की तलाश हमारे मार्केट में हर हाल में पूरी हो। -अमित ग्रोवर

मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सहयोग कदम-कदम पर मिलता रहता है। जिससे मन में बिजनेस को लेकर कोई नकारात्मक विचार नहीं आता है। मार्केट की छवि को ग्राहकों के बीच और बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। हमारा उद्देश्य है कि ट्राईसिटी ही नहीं अन्य शहरों से भी खरीदार यहां आए। - पारस खरबंदा

मार्केट में कपड़ा, जूता, क्राकरी, गर्म कपड़े और ऐसे ही जरूरत के सामान किफायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को किसी तरह की शिकायत का मौका न मिले। उनकी सुविधा के लिए मार्केट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। - सोनू कपूर

मार्केट में रात को सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। सफाई के लिए भी सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। मार्केट एसोसिएशन का प्रयास है कि यहां आने वाले ग्राहकों को किसी भी प्रकार से निराशा न मिले। हमारा मानना है कि मार्केट की बेहतरी के लिए ग्राहकों की सहूलियत को प्रधानता देना सबसे ज्यादा जरूरी है। - अमित वर्मा
विज्ञापन




सदर मार्केट की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास जारी है। ग्राहकों की सुविधा से लेकर सुरक्षा और लेकर साफ-सफाई जैसे सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। पीने के पानी के लिए चार वाटर कूलर लगाए गए हैं। खासतौर पर युवा व्यापारियों को आगे बढाने के लिए उनका हर संभव मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। जिससे युवा सोच के साथ मार्केट और तरक्की करे। - विजय सांगवान, अध्यक्ष सदर बाजार मार्केट कमेटी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें