फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर मकान मालकिन को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बिना किराया दिए मकान छोड़ने का विरोध करने पर किराएदार के दोस्त ने मकान मालकिन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दूसरे किराएदार ने जब आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर किराएदार और उसके दोस्त पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज (20) के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव किशनगढ़ निवासी महिला चंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके यहां पिछले कुछ महीनों से सूरज किराए पर रह रहा था। वह पंचकूला में सफाईकर्मी है। रविवार को बिना किराया दिए वह मकान खाली कर जाने लगा। सूरज के साथ उसका एक दोस्त भी था। उन्होंने जब किराया मांगा तो दोनों बहस करने लगे। इसी बीच सूरज के दोस्त ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
इससे पहले कि आरोपी दोबारा हमला करता। साथ के कमरे में किराए पर रहने वाले पंकज ने उसका विरोध किया और मदद के लिए शोर मचाया। यह देख आरोपी ने पंकज पर भी चाकू से वार कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को इलाज के लिए जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने दूसरे आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें