फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल के बाद सब्जियों के दाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेट्रोल-डीजल और गैस के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। प्याज के दाम कुछ ही दिन में जहां दोगुने हो गए हैं, वहीं टमाटर 50 से 55 रुपये किलो तक बिक रहा है। मटर और शिमला मिर्च के दामों में भी उछाल है। वहीं हर साल इस सीजन में 25 रुपये किलो तक बिकने वाली गोभी 60 रुपये किलो तक बिक रही है। सेक्टर-26 मंडी के आढ़तियों का कहना है कि 15 नवंबर तक सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगा।
विज्ञापन

आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि सब्जियों की पहली खेप अपेक्षा से पहले ही खत्म हो गई, वहीं पिछले सप्ताह हुई बारिश से अगली खेप आने में देरी हो गई। इस वजह से महंगाई बढ़ गई है। रविवार को मंडी कमेटी के दाम और खुदरा दाम में भी काफी अंतर दिखा। कमेटी के अनुसार, प्याज के दाम 40 रुपये किलो तक बताए गए, जबकि दुकानों और रेहड़ी पर प्याज 50 से 55 रुपये तक बिका जबकि एक सप्ताह पहले तक प्याज 18 से 20 रुपये किलो बिक रहा था।
दुकानदारों ने बताया कि बैंगन नवरात्र में सबसे कम बिकता था, लेकिन इस बार 55 रुपये किलो तक बिक रहा है। आढ़तियों का कहना है कि पंजाब से सब्जियां आनी शुरू होंगी तब जाकर थोड़ी राहत मिलेगी। अगले माह के पहले सप्ताह से गोभी के दाम में गिरावट आएगी। पालक की जो गुच्छी 10 रुपये में बिकती थी, वह रविवार को होलसेल में 40 रुपये और रिटेल में 60 रुपये किलो तक बिकी। धनिया भी होलसेल में 80 रुपये किलो और रिटले में 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम (किग्रा में)
सब्जी मार्केट कमेटी आढ़ती दुकानों पर
टमाटर 50-60 45 60
मटर 150-160 135 160-165
शिमला मिर्च रेट नहीं दिए 70-80 100-120
गोभी रेट नहीं दिए 40 60
प्याज 40 से 45 35-36 50-55
पालक रेट नहीं दिए 40 55
बैंगन रेट नहीं दिए 35 55
धनिया रेट नहीं दिए 80 100
बातचीत
एक ओर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दूसरी ओर सब्जियों के महंगे होने से घर खर्च पूरी तरह बिगड़ गया है। अब घर में वेतन आने पर यही तय नहीं हो पाता है कि किस मद में कितना खर्चा है। ऐसे में माह के अंत में मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
सीमा गुप्ता, निवासी सेक्टर-38 वेस्ट
गैस के दाम बढ़ने से पहले ही समस्या हो रही है। अब सब्जियों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। कोरोना के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन पालक जैसी सब्जी 55 रुपये की मिलेगी तो कैसे काम चलेगा।
विज्ञापन

मीना कुमारी, निवासी नयागांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें