फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : खेलो इंडिया यूथ गेम का 50 करोड़ से होगा भव्य आगाज और अंजाम

Mon, 13 Sep 2021 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

कंसलटेंसी कंपनी संभालेंगी पूरे इवेंट की कमान। बांटे अलग-अलग कार्य। देश के सभी राज्यों से 10 हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना।
विज्ञापन
khelo india youth games
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 4 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम की पूरी कमान कंसलटेंसी कंपनियों के हाथ होगी। खेलों के आगाज और समापन को भव्य और रंगारंग बनाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत खिलाड़ियों के खाने-पीने से लेकर ठहरने और परिवहन समेत की अलग-अलग एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेल विभाग इन एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखेगा। संभावना है कि खेलों की शुरुआत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। समापन पर भी कई बड़े स्टार को बुलाने की योजना है।

विज्ञापन


इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में 18 साल तक के करीब 10 हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए केंद्र ने 20 और साई ने 25 करोड़ से अधिक का बजट तय किया है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार भी स्टेडियम बनाने और उनको ठीक करने पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रही है। खेल विभाग ने अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग एजेंसी को काम दिया है।

अधिकतर खेल पंचकूला में होंगे
खेलों की तिथि आगे बढ़ने के कारण अब विभाग ने खेलों के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। इसके तहत अब ज्यादातर खेल पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ही कराए जाने हैं। वॉलीबाल, हैंडबाल के लिए पंचकूला में ही इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएग।  केवल साइक्लिंग दिल्ली, हॉकी शाहाबाद में और स्वीमिंग की प्रतियोगिताएं चंडीगढ़ में कराईं जाएंगी। बता दें कि इस बार इस बार खेलों की संख्या 19 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है। इनमें पांच भारतीय पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


खेलो इंडिया गेम की तैयारियों के लिए विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। मैदान तैयार कराए जा रहे हैं, साथ ही पंचकूला में एक इंडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग कार्य के लिए निकाले हैं। इनमें खिलाड़ियों के रहने, खाने और आना-जाना शामिल है। 
विज्ञापन

- पंकज नैन, निदेशक खेल विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें