चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को सेक्टर-20 निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग संक्रमित पाए गए। नए मरीज सेक्टर-30 और मनीमाजरा के रहने वाले हैं। वहीं, ठीक होने पर दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मालूम हो कि इससे पहले कोरोना से बीते नौ सितंबर को एक महिला की मौत हुई थी। कोरोना से अब तक शहर में 817 लोगों की जान जा चुकी हैं और 65154 लोग संक्रमित हो चुके हैं।