फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGP एक्सप्रेस-वे पर किसे और कितना देना होगा टोल, कोई नहीं बताएगा...हम बताते हैं

Wed, 30 May 2018 12:05 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
टोल बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
15 जून के बाद कुंडली-गाजियाबाद-पलवल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन दौड़ाने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। एक्सप्रेस-वे पर कार चलाने के लिए न्यूनतम 16 और अधिकतम 186 रुपये टोल देना होगा। वहीं ट्रक और बसों के लिए न्यूनतम 71 और अधिकतम 632 रुपये टोल की दर चुकानी होगी।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कुंडली से शुरू होकर पलवल में खत्म होता है। इसके दोनों छोर हरियाणा में हैं। एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई ने सात इंटरचेंज बनाए हैं, जहां से वाहन उतर और चढ़ सकते हैं। इनमें एक हरियाणा और छह यूपी में पड़ते हैं। ऐसे में हर इंटरचेंज की दूरी के आधार पर वाहन चालक प्रति किमी की दर से टोल टैक्स देंगे।

कुंडली से सफर शुरू करने पर सबसे कम टोल टैक्स यूपी के बागपत जिले के लिए लगेगा और सबसे ज्यादा पलवल के लिए। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष जैन ने बताया कि सर्वे में यह सामने आया कि कुंडली से वाहन केजीपी पर चढ़ेंगे और मेरठ-दिल्ली वाले इंटरचेंज पर सबसे ज्यादा वाहन उतरेंगे। इसके बाद सबसे ज्यादा वाहन पलवल तक जाएंगे। वहीं अन्य इंटरचेंज पर इन दोनों जगहों के मुकाबले कम वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 7 इंटरचेंज

टोल बूध
इंटरचेंज -1
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां-15.36 किमी
कार/जीप-16.74
एलसीवी-36.40
ट्रक/बस-71.99
3 एक्सेल-78.53
4-6 एक्सेल-112.89
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-137.44

इंटरचेंज -2
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई-44.51 किमी
कार/जीप-61.60
एलसीवी-105.48
ट्रक/बस-208.61
3 एक्सेल-227.57
4-6 एक्सेल-327.14
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-398.27

इंटरचेंज -3
दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना-52.19 किमी
कार/जीप-72.23
एलसीवी-123.69
ट्रक/बस-244.61
3 एक्सेल-266.84
4-6 एक्सेल-383.59
ओवरसाइज (7 एक्सेल)-466.99

इंटरचेंज -4
गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बील अकबरपुर-72.72 किमी
कार/जीप-100.64
एलसीवी-172.34
ट्रक/बस-340.83
3 एक्सेल-371.81
4-6 एक्सेल-534.49
ओवरसाइज (7एक्सेल)-650.69

इंटरचेंज -5
कसाना-बुलंदशहर रोड पर गांव सिरसा-83.74 किमी
कार/जीप-115.89
एलसीवी-198.46
ट्रक/बस-392.48
3 एक्सेल-428.16
4-6 एक्सेल-615.48
ओवरसाइज (7एक्सेल)-749.30

इंटरचेंज -6
अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर-108.47 किमी
कार/जीप-150.12
एलसीवी-257.07
ट्रक/बस-508.39
3 एक्सेल-554.60
4-6 एक्सेल-797.25
ओवरसाइज (7एक्सेल)-970.58

इंटरचेंज -7
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल-135 किमी
कार/जीप-186.84
एलसीवी-319.95
ट्रक/बस-632.74
3 एक्सेल-690.25
4-6 एक्सेल-992.25
ओवरसाइज (7एक्सेल)-1207.98

नोट: सभी इंटरचेंज की यह दूरी कुंडली से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें